
Nishant Kumar Profile: पटना में प्लॉट, मां से विरासत में मिली संपत्ति... जानिए नीतीश कुमार के बेटे निशांत की नेटवर्थ
AajTak
Nishant Kumar Net Worth: अचानक निशांत कुमार की राजनीतिक पारी बात होने लगी है, नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं. निशांत कुमार की पढ़ाई-लिखाई अलग-अलग शहरों में हुई है. उनके नाम पर कई जगहों पर संपत्ति भी है.
निशांत कुमार (Nishant Kumar) 50 साल के हैं. अभी तक राजनीति दूर थे. कभी-कभार नजर आ जाते थे, लेकिन पॉलिटिकल बयानबाजी से हमेशा बचते दिखे, बिहार में पिछले साल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले निशांत कुमार अचानक बयान देते नजर आए, 'जनता पिताजी (नीतीश कुमार) को जरूर मौका देगी, उन्होंने बहुत काम किया है, आगे भी करेंगे.'
हालांकि जब-जब वो कैमरे के सामने आए, सधी और सटीक बातें कहीं. लेकिन उनमें वो गहरी राजनीति वाली बात कभी नजर नहीं आई, कई बार वो ये कहते भी दिखे कि उन्हें राजनीति में खास दिलचस्पी नहीं है और वे आध्यात्मिक जीवन की ओर झुकाव रखते हैं.
निशांत कुमार की जेडीयू में होगी एंट्री?
लेकिन अब अचानक निशांत कुमार की राजनीतिक पारी बात होने लगी है, उन्हें बिहार सरकार में उप-मुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलें हैं, क्योंकि निशांत कुमार के पिता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का फैसला किया है. एक तरह से नीतीश कुमार के रहते ही जेडीयू में निशांत कुमार एंट्री होने वाली है.
दरअसल, नीतीश कुमार 75 साल के हो चुके हैं, और चुनाव के दौरान ही विपक्ष ने उनके अस्वथ्य होने मुद्दा उठाया था. लेकिन अब खुद नीतीश कुमार बिहार की राजनीति छोड़कर राज्यसभा जाने वाले हैं. इस बीच खबर है कि अब निशांत कुमार बिहार की राजनीति में बड़ा चेहरा बनने वाले हैं.
आइए निशांत कुमार के बारे में कुछ खास बातें जानते हैं? नीतीश कुमार मूल तौर पर बिहार के बख्तियारपुर के रहने वाले हैं, अभी भी नीतीश कुमार के भाई समेत परिवार के लोग बख्तियारपुर में रहते हैं. निशांत कुमार का जन्म 20 जुलाई 1975 को हुआ था.













