
NewsWrap: पढ़ें सोमवार सुबह की 5 बड़ी खबरें
AajTak
मुंबई में एक बिल्डिंग गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि पांच लोग घायल हो गए हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ ही मुंबई और नोएडा में भी अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है.
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में बड़ा रेल हादसा हुआ है. इस हादसे में अब तक 30 यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है जबकि कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं. राहत और बचाव कार्य जारी है. वहीं, मुंबई में भी एक बिल्डिंग गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि पांच लोग घायल हो गए हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ ही मुंबई और नोएडा में भी अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है. 1- पाकिस्तान में बड़ा रेल हादसा, सिंध में टकराईं दो ट्रेनें, अबतक 30 की मौत पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में सोमवार सुबह-सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया है. सिंध के डहारकी इलाके में दो ट्रेनें आपस में टकरा गई हैं, इस हादसे में कई लोगों की मौत की आशंका है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अभी तक 30 लोगों की मौत की बात कही जा रही है. मिल्लत एक्सप्रेस और सर सैय्यद एक्सप्रेस में भिड़ंत में अभी मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है, क्योंकि अभी भी कई लोग बोगियों में फंसे हुए हैं. हादसा घोटकी के पास हुआ है. जियो टीवी के मुताबिक, मिल्लत एक्सप्रेस की बोगियां अनियंत्रित होकर दूसरी ट्रैक पर जा गिरीं और सामने से आ रही सर सैयद एक्सप्रेस उससे टकरा गई.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








