
News Menu 7 जून: बेंगलुरु भगदड़ पर कोहली के खिलाफ शिकायत, कटरा-श्रीनगर वंदे भारत का सफर आज से शुरू
AajTak
बेंगलुरु में RCB की IPL जीत का जश्न अब एक दुखद घटना में बदल गया है. इस समारोह में मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई. अब कर्नाटक के एक्टिविस्ट एचएम वेंकटेश ने क्रिकेटर विराट कोहली के खिलाफ क्यूबन पार्क थाने में शिकायत की है. आरोप है कि कोहली ने समारोह में सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरती.
गुड मॉर्निंग, 7 जून 1893 को दक्षिण अफ्रीका में एक युवा वकील मोहनदास करमचंद गांधी को, जो आगे चलकर 'महात्मा गांधी' बने, नस्लीय भेदभाव के चलते ट्रेन के फर्स्ट क्लास डिब्बे से जबरन उतार दिया गया, जबकि उनके पास वैध टिकट था. इस अपमानजनक घटना ने उनके भीतर न्याय के लिए अहिंसात्मक संघर्ष और सविनय अवज्ञा की आग जला दी. यही घटना आगे चलकर भारत की स्वतंत्रता संग्राम की नींव बनी. आइए देखें कि आजतक के न्यूज मैन्यू में आज क्या-क्या है.
जीत का कड़वा कप: बेंगलुरु भगदड़...
बेंगलुरु में RCB की IPL जीत का जश्न अब एक दुखद घटना में बदल गया है. इस समारोह में मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई. अब कर्नाटक के एक्टिविस्ट एचएम वेंकटेश ने क्रिकेटर विराट कोहली के खिलाफ क्यूबन पार्क थाने में शिकायत की है. आरोप है कि कोहली ने समारोह में सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरती.
इसी बीच बेंगलुरु पुलिस ने RCB के मार्केटिंग हेड निखिल सोसाले को मुंबई जाते समय एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया. उन्होंने गिरफ्तारी को 'गैरकानूनी' बताते हुए कर्नाटक हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. DNA एंटरटेनमेंट के तीन स्टाफ भी हिरासत में हैं. RCB मैनेजमेंट, केएससीए और DNA एंटरटेनमेंट के खिलाफ भीड़ प्रबंधन में चूक को लेकर तीन FIR दर्ज की गई हैं.
कश्मीरी कहवा: कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल जिस वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई, वह आज से यात्रियों के लिए खुल गई है. यह ट्रेन कटरा से श्रीनगर के बीच सफर को बेहद कम समय में तय करेगी और जम्मू-कश्मीर की कनेक्टिविटी में नया अध्याय जोड़ेगी.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












