
News Menu 19th June: PM मोदी का ऐतिहासिक क्रोएशिया दौरा खत्म, युद्धग्रस्त ईरान से भारतीय छात्रों का पहला जत्था पहुंचा दिल्ली
AajTak
News Menu 19th June: इजरायल-ईरान के बीच संघर्ष 7वें दिन भी जारी है. ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान के उत्तरी भागों में फंसे 110 भारतीय छात्र गुरुवार तड़के दिल्ली पहुंच गए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्रोएशिया की अपनी ऐतिहासिक यात्रा संपन्न कर दिल्ली लौटेंगे. वह क्रोएशिया जाने वाले पहले भारतीय पीएम बन गए हैं.
गुड मॉर्निंग! 19 जून 1885 को स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी न्यूयॉर्क हार्बर पहुंची थी जो फ्रांस की ओर से अमेरिका को दी गई आज़ादी और दृढ़ता की प्रतीक है. आइए अब जानते हैं कि आज तक के न्यूज़ मैन्यू में क्या-क्या है.
ईरान-इजरायल वॉर: 7वें दिन भी जारी है संघर्ष
ईरान के सरकारी टीवी के अनुसार, ईरान ने इजरायल पर हाइपरसोनिक "सजिल" मिसाइलें (2,000 किलोमीटर रेंज) दागी जो इस संघर्ष में उनका पहला प्रयोग है. इज़रायल ने सेंट्रीफ्यूज प्रोडक्शन और हथियार बनाने समेत 40 ईरानी जगहों पर हमला किया, जबकि ईरान ने जवाबी कार्रवाई में ड्रोन अटैक किया.
ईरान पर इजरायल के हमलों में 585 से अधिक लोग मारे गए; ईरानी हमलों में इज़रायल में 24 लोगों की मौत की जानकारी मिली है.
वहीं, ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप के व्हाइट हाउस वार्ता के दावे को खारिज किया है. सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने ट्रंप के दावे को नकारते हुए चेतावनी दी कि अमेरिका द्वारा किया गया कोई हमला गंभीर परिणाम ला सकता है.
खामेनेई का रुख स्पष्ट करता है कि ईरान भारी नुकसान के बावजूद संघर्ष तेज करने को तैयार है. क्या ट्रंप का दबाव कूटनीतिक विराम लाएगा या संकट को और गहरा करेगा?

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










