
New Delhi : बदमाशों ने युवक पर की ताबतोड़ फायरिंग, लेकिन गोलियां दो मजदूरों की लगी, देखें Video
AajTak
दिल्ली के भोगल इलाके में एक युवक पर फायरिंग की गई. मगर, वह हमले में बच गया और बदमाशों की चलाई गोली दो मजूदरों को जा लगीं. दोनों घायलों का एम्स के ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी है. पुलिस का कहना है कि युवक की शिकायत के बाद अज्ञात हमलावरों के खिलाफ धारा 307/34 में केस दर्ज किया गया है.
बुधवार को दिल्ली के साउथ ईस्ट इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं. हमले में युवक तो बच गया, लेकिन बदमाशों की चलाई गोली दो मजदूरों को जा लगीं. दोनों को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. घटना सामने आने के बाद अब पुलिस गोली चलाने वाले बदमाशों की शिनाख्त करने में जुटी हुई है.
दरअसल, युवक की हत्या करने के इरादे से गोली चलाने की घटना साउथ ईस्ट दिल्ली के निजामुद्दीन थाना इलाके के भोगल इलाके में बुधवार दोपहर करीब 1:40 बजे हुई. भोगल में पंतनगर के रहने वाले निखिल पुत्र महेंदर पर दो लड़कों ने गोलियां चलाईं.
बदमाशों ने चार राउंड फायर किए थे, लेकिन निशाना चूक गया और गोली निखिल के करीब खड़े दो मजदूर नीरज और मोहम्मद गुलजार को जा लगीं. इसके कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.
घायलों का एम्स में चल रहा इलाज
निजामुद्दीन थाना पुलिस के मुताबिक, हमले की जानकारी निखिल ने फोन करके दी थी. मौके पर पहुंची ने निखिल से पूरी घटना की जानकारी ली. घायलों का एम्स के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है. पुलिस का कहना है कि युवक की शिकायत के बाद अज्ञात हमलावरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307/34 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है.
मामले की जांच की जा रही है और गोली चलाने वाले बदमाशों की शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि बदमाशों के पकड़े जाने के बाद ही गोली चलाने की असली वजह सामने आ सकेगी.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










