
NEET UG Result: गोधरा में जहां लाखों रुपये लेकर टीचर सॉल्व करने वाला था नीट का पेपर, वहां इतने स्टूडेंट्स हुए पास
AajTak
NEET UG Result: नीट यूजी परीक्षा धाधंली मामले में सबसे ज्यादा चर्चा गुजरात के जय जलाराम स्कूल, परवड़ी गोधरा की रही है. यहां छात्रों को जितना आता है उतना पेपर हल करने के लिए कहा गया था, बाकी का पेपर एक टीचर हल करने वाला था. गोधरा नीट परीक्षा धांधली केस में केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) ने स्कूल प्रिंसिपल पुरुषोत्म शर्मा और एक टीचर तुषार भट्ट समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
NEET UG Result 2024: नीट विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट परीक्षार्थियों सेंटर और सिटी वाइज मार्क्स जारी कर दिए हैं. उम्मीदवार, एनटीए नीट यूजी की आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/NEET/ पर जाकर मार्क्स चेक कर सकते हैं. इसे चेक करने के लिए वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए 'NEET (UG) RESULT 2024 CITY/CENTRE WISE' लिंक पर क्लिक करना होगा. जारी मार्क्स के अनुसार, गोधरा के विवादित जय जलाराम स्कूल, परवड़ी गोधरा एग्जाम सेंटर पर 181 परीक्षार्थियों ने नीट एग्जाम क्वालिफाई किया है.
दरअसल, नीट यूजी परीक्षा धाधंली मामले में सबसे ज्यादा चर्चा गुजरात के जय जलाराम स्कूल, परवड़ी गोधरा की रही है. गोधरा नीट परीक्षा धांधली केस में केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) ने स्कूल प्रिंसिपल पुरुषोत्म शर्मा और एक टीचर तुषार भट्ट समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक फिजिक्स टीचर तुषार भट्ट को नीट-यूजी परीक्षा केंद्र में डिप्टी सुपरिटेंडेंट बनाया गया था. जिन छात्रों की सेटिंग थी उन्हें जितना आता है उतना पेपर सॉल्व करने के लिए कहा गया था और बाकी छोड़ना था, जिसे पूरा हल करने का जिम्मा टीचर तुषार भट्ट का था.
जय जलाराम स्कूल, परवड़ी के एग्जाम सेंटर पर क्या हुआ था? गोधरा में नकल के आरोप के बाद गुजरात पुलिस ने तुषार भट्ट, रॉय, पुरुषोत्तम शर्मा, शिक्षा सलाहकार विभोर आनंद और स्कूल शिक्षकों से जुड़े मध्यस्थ आरिफ वोहरा का नाम शामिल है. रॉय को छोड़कर, सीबीआई को चारों आरोपियों की रिमांड मिली थी. टीचर तुषार भट्ट पेपर सॉल्व करने वाला था. एग्जाम सेंटर पर जिन छात्रों की सेटिंग थी, उन्हें OMR शीट में जितना आता है उतना गोला भरने के लिए कहा गया था, बाकी का पेपर तुषार भट्ट को सॉल्व करना था.
तुषार ने कबूल किया था कि उसने पेपर हल करने की एवज में परीक्षार्थियों से 10-10 लाख रुपये की मांग थी, जबकि सर्च के दौरान उसकी गाड़ी से 7 लाख रुपये कैश बरामद भी हुए थे. पुलिस को टीचर तुषार भट्टे के मोबाइल फोन से 5 मई को 16 परीक्षार्थियों के नाम, रोल नंबर और उनके परीक्षा केंद्रों की एक लिस्ट मिली थी.
जय जलाराम स्कूल, परवड़ी गोधरा का सेंटर का नीट रिजल्ट इस विवादित एग्जाम सेंटर का कोड 220502 है. एनटीए द्वारा जारी डेटा के मुताबिक, इस एग्जाम सेंटर पर 5 मई को कुल 648 उम्मीदवारों ने अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यानी NEET UG 2024 की परीक्षा दी थी. इनमें से 181* छात्रों ने नीट यूजी एग्जाम क्वालिफाई किया है. इस साल जनरल कैटेगरी के लिए पासिंग मार्क्स 164 हैं.
इस एग्जाम सेंटर पर 720 में से टॉप स्कोर 600 अंक रहा है, एक छात्र ने सबसे ज्यादा 600 अंक हासिल किए हैं, जबकि 7 छात्रों ने 500 या 500 से अधिक अंक हासिल किए हैं. 648 इस एग्जाम सेंटर पर औसत मार्क्स लगभग 200 है. सबसे कम -12 रहा है. तीन छात्रों का रिजल्ट -3, -5 और -12 रहा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



