
NEET Controversy: अंडरगार्मेंट्स में मेटल के हुक से थी आपत्ति, NEET परीक्षा विवाद में बनी फेैक्ट फाइंडिंग टीम
AajTak
NEET Controversy Row: 17 जुलाई को नीट (यूजी) की दौरान केरल के कोल्लम के एक कॉलेज में छात्राओं के अंडरगार्मेंट्स उतरवाए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. इस मामले में अब फैक्ट फाइंडिंग टीम बनाई गई है.
केरल में मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET) के दौरान छात्राओं के अंडरगार्मेंट्स उतरवाने के मामले ने राष्ट्रीय स्तर पर तूल पकड़ लिया है. केरल में धरना-प्रदर्शन शुरू हो गया है. कॉलेज में तोड़फोड़ की घटनाएं भी सामने आई हैं. हंगामा इतना ज्यादा बढ़ गया है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय तक को इसे लेकर बयान जारी करना पड़ गया है.
अब जानकारी सामने आई है कि जांच कर रहे लोगों को कथित तौर पर छात्राओं के अंडरगार्मेंट्स में लगे मेटल के हुक से आपत्ति थी. बवाल बढ़ने के बाद अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जांच के लिए फैक्ट फाइंडिंग टीम गठित कर दी है.
छात्राओं के अंडरगार्मेंट्स उतरवाए जाने को लेकर अब तक पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया जा चुका है. बता दें कि इस विवाद की शुरुआत एक 17 साल की छात्रा के शिकायत दर्ज कराने के बाद हुई. छात्रा का आरोप है कि रविवार को प्रवेश परीक्षा से पहले जांच के दौरान उसे इनर वियर हटाने के लिए कहा गया था.
आरोप लगाने वाली छात्रा ने कहा कि उसे एग्जाम में शामिल होने से पहले अंडरगार्मेंट उतारने के लिए कहा गया. केरल पुलिस लड़की की शिकायत के आधार पर पहले ही मामला दर्ज कर चुकी है. कई अन्य छात्राओं ने भी इसी तरह के आरोप लगाए हैं, हालांकि उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है.
गिरफ्तार महिलाओं में से 3 को एनटीए ने एक एजेंसी से किराए पर हायर किया था. जबकि 2 महिलाएं कोल्लम के उस शैक्षणिक संस्थान के लिए काम करती हैं, जहां यह घटना हुई. बता दें कि NEET की परीक्षा का आयोजन एनटीए ही करती है. हालांकि, एनटीए ने परीक्षा केंद्र अधीक्षक के हवाले से कहा है कि यह शिकायत काल्पनिक है और गलत इरादे से की गई है.
केरल सरकार ने दिखाई सख्ती

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












