
NEET पेपर लीक: शक के घेरे में NTA! पूर्व डीजी से पूछताछ करना चाहती है EOU
AajTak
NEET Paper Leak Update: बिहार पुलिस की बदौलत ही नीट पेपर लीक का 'सेफ हाउस', जले हुए पेपर, गड़बड़ी में शामिल कई अभ्यर्थियों समेत कई लोगों को दबोचा गया. अब सामने आया है कि बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) तत्कालीन डायरेक्टर जनरल सुबोध कुमार सिंह से भी पूछताछ करना चाहती है.
NEET Paper Leak Update: नीट यूजी परीक्षा के दिन से बिहार पुलिस की सतर्कता के चलते ही पेपर लीक मामले में कई खुलासे हुए हैं. 5 मई को दोपहर 3.30 बजे तक बिहार पुलिस ने नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड कहे जा रहे जेई सिकंदर प्रसाद यादवेंदु (56 वर्षीय), अखिलेश कुमार (43 वर्षीय) और बिट्टू कुमार (38 वर्षीय) को पकड़ लिया था. सख्ती से पूछताछ के बाद परीक्षा खत्म होने से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर नीट अभ्यर्थी आयुष राज को भी पकड़ा लिया था.
बिहार पुलिस की बदौलत ही नीट पेपर लीक का 'सेफ हाउस', जले हुए पेपर, गड़बड़ी में शामिल कई अभ्यर्थियों समेत कई लोगों को दबोचा गया. अब सामने आया है कि बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के तत्कालीन डायरेक्टर जनरल सुबोध कुमार सिंह से भी पूछताछ करना चाहती है. ईओयू ने एनटीए पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है.
EOU सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि नीट यूजी में अनियमितताओं की जांच के दौरान NTA की भूमिका पर EOU को संदेह हुआ था. EOU की तरफ से हफ्ते भर पहले NTA को एक लेटर भी भेजा गया था, जिसमें NEET में गड़बड़ी की जानकारी देते हुए तर्थ्यों तक पहुंचने में सहयोग करने को कहा गया था, लेकिन तत्कालीन NTA डीजी ने EOU की बात का संज्ञान नहीं लिया.
यह भी पढ़ें: NEET Paper Leak: EOU का अहम खुलासा- कई एग्जाम सेंटर्स पर फेल हो गया था बुकलेट बॉक्स का डिजिटल लॉक
एनटीए को EOU ने भेजा था लेटर
दरअसल, नीट एग्जाम के दिन (5 मई 2024) सॉल्वर गैंग के सदस्य सिकंदर, अखिलेश और बिट्टू को सफेद रेनाल्ड डस्टर के साथ हिरासत में लिया गया था. सॉल्वर गैंग की गाड़ी से कई अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड मिले थे. गैंग के इन तीनों सदस्यों और एक अभ्यर्थी को गिरफ्तार करने के बाद EOU ने 'सेफ हाउस' पर छापा मारा और कुछ जले हुए पेपर बरामद किए थे.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










