
NEET पेपर लीक केस में बड़ा खुलासा, 'सेफ हाउस' में 2 दिन क्या-क्या हुआ, चश्मदीद ने बताई पूरी कहानी
AajTak
Big Update in NEET paper leak case: आशुतोष ने खुलासा किया कि नीट परीक्षा से एक दिन पहले उसका दोस्त 5-7 लड़कों लेकर उसके पास आया था और 5 मई की सुबह 15 से ज्यादा नीट परीक्षार्थी उसके रूम में थे. अशुतोष ने आजतक से बात करते हुए कहा कि मनीष ने मुझे कहा कि जान पहचान के कुछ परीक्षार्थी हैं, कल नीट का एग्जाम है, रातभर रहने दीजिए...
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में सबसे बड़ा कुबूलनामा सामने आया है. अंडरग्रेजुएट मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम यानी NEET UG से एक दिन पहले (04 मई 2024) कुछ परीक्षार्थियों को जिस 'सेफ हाउस' (learn boys play school) में ठहराया और क्वेश्चन पेपर रटवाया गया था. वह आशुतोष नाम के शख्स के नाम पर किराया पर था. आशुतोष ने आजतक को 4 और 5 मई की पूरी घटना का बारे में बताया है.
4 मई की रात 5-7 परीक्षार्थी आए, सुबह उठा तो 15 से ज्यादा थे आशुतोष ने खुलासा किया कि नीट परीक्षा से एक दिन पहले उसका दोस्त 5-7 लड़के लेकर उसके पास आया था और 5 मई की सुबह 15 से ज्यादा नीट परीक्षार्थी उसके रूम में थे. अशुतोष ने आजतक से बात करते हुए कहा, 'मनीष (आशुतोष का दोस्त) ने मुझे कहा कि जान पहचान के कुछ परीक्षार्थी हैं, कल नीट का एग्जाम है, रातभर रहने दीजिए, सुबह चला जाएगा. मैंने कहा कि रह लेंगे एक बार प्रभात भइया से बात कर लेना. उसने प्रभात भइया से बात नहीं की.'
अशुतोष ने आगे कहा, 'रात 11 बजे मेरा दोस्त मनीष 5-7 लड़कों को लेकर आया था. जब 5 मई को मैं सुबह उठा तो देखा 15 से ज्यादा परीक्षार्थी कमरे में थे. 5 मई को सुबह 10 बजे तक सभी रूम में बैठे थे. मनीष के हाथ में एक पेपर की फोटो कॉपी थी. उसने सभी परीक्षार्थियों को पेपर का प्रिंट आउट दिया. उसके बाद मनीष सभी को लेकर मनीष पीछे वाले रूम में चला गया और एक्टिविटी शुरू हुई.'
परीक्षा वाले दिन जमेशदपुर चला गया था आशुतोष आशुतोष ने आगे खुलासा किया, '5 मई दोपहर 12 बजे तक (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा नीट यूजी परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू हुई थी) सभी परीक्षार्थी चले गए थे. मैं आगे वाले रूम में बैठा था, 5 तारीख को मैं जमेशदपुर चला गया तो मुझे पता चला रूम पर पुलिस की रेड हो गई. रेड की खबर सुनने के बाद मैंने अपना मोबाइल बंद कर दिया. मैने अपनी पत्नी के फोन से प्रशासन से बात की थी. मैने भईया को बताया कि मुझसे गलती हो गई है. 4 मई को कुछ लड़के उसके यहां आए थे, इसके बाद 5 मई को भी कुछ लड़के आए थे. बाद में सभी चले गए, मेरी गलती ये है कि मनीष लड़के लेकर आया और मैंने ठहरने दिया.'
'सेफ हाउस' का किरायानामा
इससे पहले 'सेफ हाउस' (learn boys play school) का किरायानामा सामने आया था.किरायानामा में जानकारी है कि रैणु कुमारी पति प्रभात कुमार द्वारा अपनी बिल्डिंग की देखभाल और रहने के लिए आशुतोष कुमार को किराए पर दी थी. किराया 5000 रुपये महीना था.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










