
Naya Savera:'हमने कांटों पर कदम रखा, अल्लाह उन्हें गुलिस्तान बना दिया, अब हर तरफ तिरंगा ही तिरंगा है'
Zee News
जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में धारा 370 खत्म होने के बाद वादी में किस तरह हालात बदल रहे हैं? नए निजाम की दस्तक से हौसलों ने किस तरह उड़ान भरी है? जी सलाम के खास प्रोग्राम "नया सवेरा" #NayaSavera के मंच से उन जिम्मेदार हस्तियों ने बातें कीं जिनके कंधों पर सियासत के मुस्तकबिल की कमान है. इसी क्रम में वक्फ काउंसिल की चेयरपर्सन दरख्शां अंद्राबी ने अपनी बात रखीं.
जम्मू: ज़ी सलाम के खास प्रोग्राम "नया सवेरा" में वक्फ काउंसिल की चेयरपर्सन दरख्शां अंद्राबी ने जम्मू-कश्मीर की महिलाओं के हुकूक पर खुल कर अपनी बात रखीं. दरख्शां अंद्राबी ने कहा कि वादी में महिलाएं तमाम फिल्ड्स में आगे बढ़ रही हैं. लेकिन अब आगे बढ़ना और आसान हो गया है. हालात बदल रहे हैं. रियासत में अब हर तरफ तिरंगा ही तिरंगा नज़र आता है दरख्शां अंद्राबी ने कहा कि एक वक्त था जब हम जम्मू-कश्मीर में अकेले तिरंगा लिए खड़े थे और हमारी पार्टी (सोशलिस्टिक डेमोक्रेटिक पार्टी) का भी यही नारा था हम हिंदुस्तान से हैं और हिंदुस्तान हम से है. हमारे लिए मुश्किलें बहुत थीं. हमने कांटों पर कदम रखा था लेकिन अल्लाह ने उन कांटों को गुलिस्तान में तबदील कर दिया. इस समय हर किसी के हाथ में तिरंगा ही तिरंगा है. इससे बढ़कर हमारे लिए खुशी का क्या मुकाम हो सकता है कि रियासत के हर कोने में वही तिरंगा है जिस तिरंगे के साथ हम चले थे और हमें दूसरी निगाह से देखा जाता था.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










