
Mumbai Local Train News: खचाखच भरी लोकल ट्रेन में सफर करना कोई अपराध नहीं- बॉम्बे हाई कोर्ट
AajTak
Mumbai Local Train Latest News: बॉम्बे हाई कोर्ट ने लोकल ट्रेन से गिरने के बाद घायल बुजुर्ग शख्स को मुआवजा देने का रेलवे को निर्देश दिया है. साथ ही कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा, ‘भीड़-भाड़ (ओवर क्राउडेड) वाली लोकल ट्रेन में सफर करना क्रिमिनल एक्ट नहीं हो सकता है.‘
Mumbai Local Train News: बॉम्बे हाई कोर्ट ने लोकल ट्रेन से गिरने के बाद घायल बुजुर्ग शख्स को मुआवजा देने का रेलवे को निर्देश दिया है. साथ ही कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा, ‘भीड़-भाड़ (ओवर क्राउडेड) वाली लोकल ट्रेन में सफर करना क्रिमिनल एक्ट नहीं हो सकता है.‘ बुजुर्ग शख्स का नाम नितिन हुंडीवाला है. उनकी उम्र 75 साल है. हाई कोर्ट ने रेलवे को नितिन हुंडीवाला को 3 लाख 10 हजार रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दिया.
दरअसल, नितिन हुंडीवाला लोकल ट्रेन से गिरने के बाद घायल हो गए थे. इसके बाद उन्होंने मुआवजे के लिए रेलवे ट्रिब्यूनल का दरवाजा खटखटाया था. लेकिन रेलवे ट्रिब्यूनल ने नितिन हुंडीवाला को मुआवजा देने से इनकार कर दिया था. इस पर उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी. जिस पर सुनवाई करते हुए जस्टिस भारती डांगरे की बेंच ने फैसला सुनाया.
कब और कैसे हुआ था हादसा
23 नवंबर 2022 की बात है. जब नितिन हुंडीवाला विक्रोली स्थिति अपने ऑफिस से दहिसर से अपने घर के लिए निकले थे. तब वह एक एंटरप्राइज में कंसल्टेंट के रूप में हर महीने 10 हजार रुपये के वेतन पर काम रहे थे. जब वह ऑफिस से घर जाने के लिए विक्रोली से दादर के लिए एक ट्रेन में सवार हुए. वहां से वह दहिसर रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए ट्रेन में सवार होने के लिए वह प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर आए.
इसके बाद वह 5 बजकर 26 मिनट पर फास्ट विरार लोकल ट्रेन में सेकेंड क्लास के जनरल डिब्बे में सवार हुए थे. डिब्बे में लोगों की काफी भीड़ थी. ट्रेन में चढ़ते समय उन्हें भीड़ ने डिब्बे से धक्का दे दिया. जिससे उनका बैलेंस बिगड़ गया. दुर्घटनावश, उनका सीधा पैर फिसल कर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच की खाली जगह में चला गया. वह गिर गए. उनके सिर और जांघ में गंभीर चोटें आईं.
नितिन हुंडीवाला 14 दिन तक अस्पताल में भर्ती रहे. उनके इलाज पर लगभग 2 लाख रुपये का खर्च हुआ. इलाज के बाद भी वह पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं. वह लंबी दूरी तक चलने में, भारी चीजें उठाने में, सीढ़ियां चढ़ने में असमर्थ हैं. जब वह दुर्घटना का शिकार हुए तब उनकी आयु 70 साल थी. इसके साथ ही उन्होंने चार लाख रुपये मुआवजे की मांग की थी.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




