
Mumbai Cruise Drug Case: NCB पर पूजा भट्ट का निशाना, आर्यन खान की वायरल फोटो का बताया सच
AajTak
इससे पहले पूजा भट्ट ने शाहरुख खान के सपोर्ट में ट्वीट किया था. अब उन्होंने एनसीबी के लिए लिखा है, ''और फिर हमारे बीच वो लोग हैं जो पुरानी बॉलीवुड फिल्मों में 'प्राइवेट डिटेक्टिव' का रोल पाने में भी फेल हो जाएंगे. सच्चाई, काल्पनिकता से ज्यादा अजीब है और कई अधिक क्लीशे से भरी है. अब हमें 'बॉलीवुड के विलेन जैसा दिखता है' के बजाए 'सरकारी एजेंसी से भेजा हुआ प्राइवेट डिटेक्टिव जैसा दिखता है' कहना शुरू कर देना चाहिए.''
सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इन दिनों नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो उर्फ एनसीबी की कस्टडी में हैं. इस बीच पूजा भट्ट ने एनसीबी और आर्यन खान वायरल सेल्फी में पोज करने वाले शख्स को आड़े हाथ लिया है. उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, 'सच्चाई, काल्पनिकता से ज्यादा अजीब है और कई अधिक क्लीशे से भरी है.' And then we have those,who would fail to be cast as ‘private detectives’ in the most archaic Bollywood film.Fact is stranger than fiction & replete with far more clichés.Time to change ‘Looks like a Bollywood villain’ to ‘Looks like a Pvt Detective outsourced by a Govt agency’ 🙄

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












