
MUDA स्कैम पर राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व चुप... क्या कर्नाटक में पार्टी को नुकसान हो रहा है?
AajTak
कांग्रेस नेतृत्व की MUDA घोटाले पर चुप्पी कर्नाटक में पार्टी की स्थिति को कमजोर कर रही है. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को राजनीतिक रूप से अलग-थलग कर दिया गया है और पार्टी का भविष्य राज्य में अनिश्चित दिख रहा है.
MUDA घोटाले के सामने आने के बाद से कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी कर्नाटक में पार्टी की स्थिति को खतरे में डाल रही है. इस घोटाले ने राज्य सरकार को हिला कर रख दिया है. कांग्रेस के शीर्ष नेता— राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला— ने दिल्ली में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार से दो बार मुलाकात की, ताकि कोई रणनीति बनाई जा सके. इन बैठकों के बावजूद कर्नाटक हाईकोर्ट द्वारा मामले में कार्यवाही पर रोक लगाने से इनकार और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच के बाद भी कांग्रेस का हाईकमान चुप है.
कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की इस चुप्पी ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को राजनीतिक रूप से अलग-थलग कर दिया है. संकट को सुलझाने में माहिर माने जाने वाले सिद्धारमैया को अब इस संकट से निपटने के लिए स्थानीय समर्थन पर निर्भर रहना पड़ रहा है. हालांकि, पार्टी के अंदर कई लोग मानते हैं कि शीर्ष नेतृत्व की यह चुप्पी सरकार की छवि को नुकसान पहुंचा रही है और राज्य में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा रही है.
पूर्व कांग्रेस सांसद डीके सुरेश ने जनता के गुस्से का अंदेशा जताते हुए कहा कि नेताओं को विकास पर ध्यान देना चाहिए और अदालत को फैसले करने देना चाहिए. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'जनता खुश नहीं है कि अलग-अलग पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप लगा रही हैं. अगर नेता विकास पर ध्यान नहीं देंगे तो जनता सड़कों पर उतर सकती है. और, जैसा कि पहले भी हुआ है, पत्थरबाजी शुरू हो सकती है. चाहे वह कांग्रेस हो, बीजेपी हो या जनता दल. कोई नहीं बचेगा. ये हालात बन सकते हैं और मैं पहले से ही चेतावनी दे रहा हूं.'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई राजनीतिक रैलियों में MUDA घोटाले का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर हमला किया है. इसके बावजूद न राहुल गांधी और न ही मल्लिकार्जुन खड़गे ने सिद्धारमैया का बचाव किया है या बीजेपी की आक्रामक बयानबाजी का जवाब दिया है.
इंडिया टुडे को एक वरिष्ठ कांग्रेस सूत्र ने बताया, 'इस चुप्पी के कारण एक खतरनाक धारणा बन रही है. ऐसा लगने लगा है कि सिद्धारमैया 2.0 के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार बस एक ‘लूट पार्टी’ बन गई है. पिछले ढाई महीने से पूरा मंत्रिमंडल आरोपों का बचाव कर रहा है, जबकि उनका ध्यान शासन पर होना चाहिए था.'
सूत्र ने कहा, 'पार्टी के अंदर असंतोष बढ़ रहा है. हम इस लगातार बचाव की स्थिति से थक चुके हैं. इस मुसीबत के लिए मुख्यमंत्री के करीबी लोग जिम्मेदार हैं. जब सीएम ने विवादित जमीन वापस करने का फैसला किया तो हमें इसकी कोई जानकारी नहीं थी. ये हमारे लिए पूरी तरह से चौंकाने वाला था. अब डीके शिवकुमार को अपने पक्ष में बनाए रखने के लिए सीएम ने मैसूर दशहरा समारोह के दौरान बिना अपने शासन का जिक्र किए घोषणा कर दी कि कांग्रेस सरकार अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा करेगी.'

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



