
MS Dhoni Retirement Plan: ‘चेन्नई में खेलूंगा आखिरी T-20, अब या 5 साल बाद...’, जश्न के बीच एमएस धोनी का वादा
AajTak
आईपीएल 2021 का खिताब जीतने वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने शनिवार को चेन्नई में जश्न मनाया. आईपीएल खत्म होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के साथ टी-20 वर्ल्डकप में बिज़ी हो गए थे.
आईपीएल 2021 का खिताब जीतने वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने शनिवार को चेन्नई में जश्न मनाया. आईपीएल खत्म होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के साथ टी-20 वर्ल्डकप में बिज़ी हो गए थे. लेकिन जब वह वापस आए, तब चेन्नई सुपर किंग्स के मैनेजमेंट ने ये जश्न मनाया. इस दौरान एमएस धोनी ने बड़ा संकेत भी दे दिया.
एमएस धोनी ने यहां कार्यक्रम में अपने भविष्य को लेकर बात कही और बोले कि वह अपना आखिरी टी-20 मैच चेन्नई में ही खेलना चाहते हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ने कहा कि मैंने हमेशा अपना क्रिकेट प्लान किया है. मेरा आखिरी वनडे मैच रांची में थे, उम्मीद है कि मेरा आखिरी टी-20 मैच चेन्नई में होगा. वो अगले साल होता है या 5 साल बाद, ये कुछ पता नहीं. A promise from #Thala…#Anbuden awaiting… 💛🦁#WhistlePodu #Yellove pic.twitter.com/zGKvtRliOY
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से काफी पहले अलविदा कह चुके एमएस धोनी अभी आईपीएल में खेल रहे हैं. उनकी अगुवाई में टीम ने आईपीएल 2021 का खिताब जीता, भले ही एमएस धोनी बल्ले से बहुत ज्यादा कमाल ना दिखा पाए हो. लेकिन उन्होंने एक पारी में अपनी टीम के लिए फिनिश किया, साथ ही कप्तानी के मामले में उनका कोई सानी नहीं दिखा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









