
Mrunal Thakur को ट्रोल्स ने किया बॉडी शेम, एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब
AajTak
मृणाल ठाकुर आजकल अपनी फिटनेस पर बहुत ध्यान दे रही हैं. वह ना जाने कितना जतन कर रही हैं, जिससे वह वजन कम कर सकें. हालांकि, इसी बीच एक्ट्रेस ट्रोल्स के निशाने पर भी आ गई हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों के बीच अपनी छवि को पूरी तरह बदल दिया है. छोटे पर्दे से बड़े पर्दे पर आने का सफर एक्ट्रेस के लिए बहुत मुश्किलों भरा रहा है. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उनके हाथ से सलमान खान स्टारर फिल्म 'सुल्तान' गई तो उन्हें बहुत अफसोस हुआ था. वजह रही मृणाल ठाकुर का वजन. एक्ट्रेस तभी से अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दे रही हैं. धीरे-धीरे ट्रैक पर वापस लौट रही हैं.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












