
MP Board Result 2024: ये रहा मध्य प्रदेश बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट चेक करने का तरीका
AajTak
मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं के नतीजे इसी हफ्ते जारी किए जा सकते हैं. इस साल बोर्ड परीक्षा दे चुके छात्र अपने लॉग इन क्रेडेंशियल की मदद से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे. आइए जानते हैं पूरा प्रोसेस.
MP Board 5th-8th Result: इस साल मध्य प्रदेश बोर्ड से कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षा दे चुके छात्रों को अपने परिणामों का अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. बोर्ड इस हफ्ते रिजल्ट जारी कर सकता है. इस साल कक्षा 5वीं की बोर्ड परीक्षाएं 6 से 13 मार्च तक आयोजित की गई थीं. वहीं, कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 6 से 14 मार्च 2024 तक किया गया था.
इसी हफ्ते घोषित किए जा सकते हैं नतीजे
मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा की कॉपी चेकिंग का काम पूरा चुका है. अनुमान है कि इस हफ्ते में परिणामों की घोषणा की जा सकती है. हालांकि, अभी तक बोर्ड की तरफ से इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है. मध्य प्रदेश बोर्ड की ओर से रिजल्ट घोषित होते ही छात्र सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे.
अपनी कक्षा सेलेक्ट करने के बाद आपको अपना लॉग इन क्रेडेंशियल भरना होगा. इसके बाद सबमिट पर क्लिक करने के बाद आपका रिजल्ट सामने आ जाएगा. बता दें कि यह छात्रों की प्रोवीजनल मार्कशीट होगी. ऑरिजनल मार्कशीट छात्रों को अपने स्कूल से प्राप्त होगी.
MP Board 5th 8th Result 2024 LIVE Updates: Check Here
MPBSE 5th, 8th Results 2024: ऐसे चेक कर सकेंगे एमपी बोर्ड रिजल्ट

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












