MP: साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने घर पर लगवाई कोरोना वैक्सीन, कांग्रेस का तंज - विशेष छूट क्यों?
AajTak
प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अस्पताल की बजाय घर पर वैक्सीन (Pragya Singh Thakur corona vaccine) लगवाई. इस पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं.
भारतीय जनता पार्टी की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Pragya Singh Thakur) एक बार फिर चर्चा में हैं. अब प्रज्ञा सिंह ठाकुर के कोरोना वैक्सीन लगवाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. विवाद की वजह यह है कि प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अस्पताल की बजाय घर पर वैक्सीन (Pragya Singh Thakur corona vaccine) लगवाई. इस पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं. अभी कुछ दिन पूर्व ही बास्केट बॉल खेल रही व ढोल की थाप पर नृत्य कर रही हमारी भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने आज घर टीम बुलाकर वैक्सीन का डोज़ लगवाया ? मोदीजी से लेकर शिवराजजी व तमाम भाजपा नेता अस्पताल में जाकर वैक्सीन लगवा कर आये लेकिन हमारी सांसदजी को यह छूट क्यों व किस आधार पर? pic.twitter.com/QYEN4eNiV2More Related News
एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना आइजोल शहर के दक्षिणी बाहरी इलाके में मेल्थम और ह्लिमेन के बीच के इलाके में सुबह करीब छह बजे हुई. रिपोर्ट में कहा गया है कि भूस्खलन के प्रभाव के कारण कई घर और श्रमिक शिविर ढह गए, जिसके मलबे के नीचे कम से कम 21 लोग दब गए. अब तक 13 शव बरामद किए जा चुके हैं और आठ लोग अभी भी लापता हैं.