
MP: श्योपुर कूनो नेशनल पार्क में साल के अंत तक दौड़ते दिखाई देंगे अफ्रीकी चीते
AajTak
टाइगर स्टेट मध्य प्रदेश में अब अफ्रीकन चीते भी छलांगे भरते नज़र आएंगे. दरअसल, एशियाई शेरों की उम्मीद लिए कूनो पालपुर नेशनल पार्क के जंगल में साल के अंत तक अफ्रीकी चीते लाने की तैयारियां शुरू हो गयी हैं. मप्र शासन की सैद्धांतिक स्वीकृति मिलने के बाद राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण ने चीते लाने की कवायद तेज कर दी हैं.
टाइगर स्टेट मध्य प्रदेश में अब अफ्रीकन चीते भी छलांग मारते नज़र आएंगे. दरअसल, एशियाई शेरों की उम्मीद लिए कूनो पालपुर नेशनल पार्क के जंगल में साल के अंत तक अफ्रीकी चीते लाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं. मप्र शासन की सैद्धांतिक स्वीकृति मिलने के बाद राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण ने चीते लाने की कवायद तेज कर दी है. सब कुछ ठीक रहा तो अफ्रीकी चीतों का दिसंबर तक रीलोकेशन हो सकता है. केंद्र सरकार ने इसका शेड्यूल भी जारी कर दिया है. यही वजह है कि कूनो वन्य प्राणी अभयारण्य चीतों की आगवानी को लेकर उत्साहित है. एमपी के श्योपुर में एशियाई शेरों को बसाने के लिए दो दशक पूर्व विकसित कूनो नेशनल पार्क में अब शेर आएंगे, तब आएंगे लेकिन जल्द ही अफ्रीकन चीते आने वाले हैं. सब कुछ ठीक रहा तो इस साल दिसंबर तक उनका रीलोकेशन हो सकता है. केंद्र सरकार ने इसका पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












