
MP: रेप के आरोपी महंत की नंगे पांव कराई गई परेड, पुश्तैनी घर पर चला बुलडोजर
AajTak
नाबालिग से रेप के आरोपी महंत सीताराम के पुस्तैनी मकान को बुलडोजर से नेस्तानाबूद कर दिया गया है. इसके साथ ही सीताराम को थाने से कोर्ट तक पैदल मार्च कराया गया. उसके पैरों में ना तो जूते थे और ना ही चप्पल.
मध्य प्रदेश के रीवा के राज निवास में नाबालिग के साथ गैंगरेप के मुख्य आरोपी महंत सीताराम की पुलिस ने सारी हेकड़ी ने निकाल दी. पुलिस ने रसूखदार महंत को गिरफ्तार करते ही उसके पुस्तैनी मकान को बुलडोजर से नेस्तानाबूद कर दिया. इतना ही नही पुलिस ने सिविल लाइन थाना लेकर जिला न्यायालय तक जुलूस निकाला. पुलिस सभी आरोपियों की संपत्ति खंगाल रही है ताकि इसे जमींदोज किया जा सके. यूपी के बाद अब एमपी में भी बुलडोजर का कमाल देखने को मिलने लगा है. राज निवास में हुए गैंगरेप की घिनौनी करतूत से खफा हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बुलडोजर महंत सीताराम के पुश्तैनी आवास तक पहुंच गया. शिवराज के फरमान के अब एक्शन में आये प्रशासन ने सीताराम के गांव गुड़वा में बने पक्के भवन को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया.
नाबालिग से राज निवास में 28 मार्च को बलात्कार करने के बाद महंत भागकर इसी भवन में छिपा था और सुबह सिगंरौली भाग कर पहुंच गया था. 30 मार्च को पुलिस ने महंत को बस स्टैंड बैढन से गिरफ्तार कर लिया था. 31 तारीख को सीताराम का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया. सिविल लाइन पुलिस सीताराम को जेल भेजने पहले ने कोर्ट में पेश करने ले गई.
पुलिस की गाड़ी ख़राब थी लिहाजा सीताराम को थाने से कोर्ट तक पैदल मार्च करा दिया. महंत सीताराम तपती धूप में पैदल चल रहा था. चेहरे पर नकाब था पर उसके पैरों में ना तो जूते थे और ना ही चप्पल. मुख्य आरोपी सीताराम के साथ हिस्ट्रीशीटर विनोद पाण्डेय भी था. पुलिस के सुरक्षा पहरे पर दोनों आरोपी कोर्ट में पहुंचाये गए.
यहां पहुंचते ही अधिवक्ताओं ने मुर्दाबाद के नारे लगाए और फांसी देने की मांग की. पुलिस कस्टडी में महंत को देखने के लिए कोर्ट में भारी हुजूम उमड़ पड़ा और लोग गन्दी गालियां दे रहे थे. पुलिस को अधिवक्ताओं को समझने में काफी मशक्क्त करनी पड़ी. पुलिस ने मुख्य आरोपी की काली करतूत उजागर करने के लिए 2 दिन की कोर्ट के रिमांड ली है.
कोर्ट से थाने ले जाते वक्त महंत के सिर पर हेलमेट लगाना पड़ा. अब पुलिस कड़ाई से पूछताछ कर रही है. पुलिस महंत की काली करतूतों का चिट्ठा खोलने के लिए अलग-अलग लोगों से पूछताछ और साइबर सेल की मदद ले रही है. गैंगरेप का दूसरा आरोपी विनोद पाण्डेय पुराना हिस्ट्रीशीटर है. इस पर अलग अलग थानों में 35 से अधिक मामले दर्ज हैं.
राज निवास का कमरा नं. 4 विनोद पांडेय के नाम पर ही अलॉट किया गया था और इसी ने महंत तक नाबालिग को पहुंचाया और किडनैप करने का प्रयास किया था. गौरतलब है कि राज निवास में नाबालिग के साथ गैंगरेप में 4 आरोपी बनाए गए हैं जिसमें 2 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है जबकि 2 की तलाश कर रही है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



