
MP: मृत कर्मचारी के फंड को अपनी पत्नी के खाते में भेजता था दफ्तर का बाबू, 4 साल तक चलता रहा घोटाला
AajTak
MP News: मामला उजागर कुछ इस प्रकार हुआ कि जब महालेखाकार ग्वालियर पूरे प्रदेश के डीडीओ की जांच कर रहे थे, तब उन्होंने देखा कि शाजापुर के विभागों में लेखापाल के व्यक्तिगत खाते में भारी मात्रा में राशि का लेन-देन किया गया है. जब इसकी जांच की गई, तो पूरा घोटाला पकड़ा गया.
शाजापुर के पशु चिकित्सा विभाग में पदस्थ बाबू महेश मालवीय कर्मचारियों के पैसे को अपनी पत्नी के खाते में जमा करता था. विभाग की मृत महिला कर्मचारी का पैसा भी कर्मचारी के परिजनों को देने के बजाय पत्नी के खाते में जमा कर दिया. लगभग 70 से 80 लाख रुपए कर्मचारियों के एरियर, कई कर्मचारियों का वेतन को अपनी पत्नी के बैक ऑफ इंडिया के खाते में जमा करता था. जब महालेखा आयुक्त की नजर बाबू की पत्नी और बाबू के बैंक खाते पर पड़ी तो पता चला साल 2019 से लगातार बाबू का बैक बैंलेंस बढ़ रहा है. इसकी जांच कराई गई तो चौंकाने वाला घोटाला दिखा.
पशु चिकत्सा विभाग में पदस्थ बाबू महेश मालवीय ने आगर मालवा जिले के गौ अभ्यारण में अनुदान राशि को फर्जी तरीके से विड्रॉल कर पत्नी के खाते में जमा करता रहा. इसी के साथ शाजापुर के शिक्षा विभाग में भी राधेश्याम मगरोला बाबू ने मृतक शिक्षक को मिलने वाली बीमा राशि को अपने खाते में जमा कर लिया. लेकिन जैसे मामला उजागर हुआ तो शिक्षा विभाग के बाबू ने 7 लाख सरकारी खजाने में जमा कर दिया.
शिक्षा विभाग में बाबू का ये खेल 2020 से चल रहा था. इस मामले में कलेक्टर ने जांच कमेटी गठित की. मामले में आगे जांच की जा रही है. यह फर्जीवाड़ा वर्ष 2019 से लगातार जारी था. क्योंकि सरकार ने डीडीओ को आहरण-संवितरण के अधिकार दिए थे. इसलिए अधिकांश विभागों में जो अकाउंटेंट हैं, वे इस अधिकार का गलत फायदा उठाकर सरकारी पैसे को अपने खाते में जमा कर रहे हैं.
जिस प्रकार उज्जैन में जेलर का मामला हुआ था, उसी तरह का यह मामला है. मामला उजागर कुछ इस प्रकार हुआ कि जब महालेखाकार ग्वालियर पूरे प्रदेश के डीडीओ की जांच कर रहे थे, तब उन्होंने देखा कि शाजापुर के विभागों में लेखापाल के व्यक्तिगत खाते में भारी मात्रा में राशि का लेन-देन किया गया है. जब इसकी जांच की गई, तो मामला उजागर हुआ.
कैसे करते थे बाबू फर्जीवाड़ा? पशु विभाग और शिक्षा विभाग में पदस्थ बाबू मृत कर्मचारियों की बीमा राशि, रिफंड, बिल, एरियर अन्य मदों में मिलने वाली राशि को अपने खाते में जमा कर लेते थे. DDO के लॉगिन से खाता नंबर बदल देते और गलत तरीके से राशि अपने खाते में जमा लेते थे.
80 लाख रुपए से ज्यादा का फर्जीवाड़ा हुआ शिक्षा विभाग की शुरुआत की जांच में 10 लाख रुपए का फर्जीवाड़ा पकड़ा गया. मगर जांच में ये राशि बढ़ने की उम्मीद है. वहीं, पशु विभाग में शाजापुर और आगर मालवा जिले को मिलाकर ये घोटाला 70 लखा रुपए से अधिक का है. मामले की जांच के लिए एक दल बनाया है. कलेक्टर किशोर कन्याल का बयान:-

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




