
MP: मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को जब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पहनाईं चप्पलें, जानिए क्यों?
AajTak
MP News: मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर बीते 2 महीने से बिना जूते-चप्पलों के ही घूम रहे थे. कड़ाके की सदी में सिंधिया जैसे ही यह नजारा देखा तो उन्होंने तुरंत नई चप्पलें मंगवाईं और प्रद्युम्न सिंह तोमर को पहना दीं.
मध्य प्रदेश की शिवराज की सरकार में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चप्पलें पहनाईं. राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री बीते 2 महीने से बिना चप्पलों के ही घूम रहे थे. इसके पीछे वजह यह थी कि अपने विधानसभा क्षेत्र की बदहाल सड़कों के अच्छा नहीं होने तक मंत्री महोदय ने बिना चप्पल-जूते यानी नंगे पैर रहने का संकल्प लिया था.
दरअसल, प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्वालियर विधानसभा से बीजेपी के विधायक हैं और शिवराज सरकार में ऊर्जा मंत्री भी हैं. 20 अक्टूबर को अपने विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मंत्री तोमर ने देखा कि शहर के फूलबाग से सेवा नगर रोड समेत इलाके की सड़कों की हालत बेहद खराब थी. कई जगहों पर उनका निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ था. इस वजह से यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था.
स्थानीय लोगों इस संबंध में नाराजगी जताते हुए प्रद्युम्न सिंह तोमर से भी शिकायत की, तो उन्होंने स्थानीय प्रशासन को सड़क ठीक करने का निर्देश दिया और संकल्प लिया कि जब तक इन सड़कों का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक वह जूता या चप्पल नहीं पहनेंगे और नंगे पैर ही रहेंगे.
बीते रविवार को ही एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर शहर में थे. सिंधिया जैसे ही प्रद्युम्न सिंह तोमर से मिले तो उन्होंने तुरंत चप्पल मंगवाईं और ऊर्जा मंत्री को पहना दीं और कहा कि सड़कें बन गई हैं. अब चप्पल पहन लो.
इसके बाद ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्वालियर में सड़कें बनाने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रभारी मंत्री तुलसी राम सिलावट को धन्यवाद भी दिया.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है







