
MP: भिंड़ में जहरीली शराब बेचने वाले पर एक्शन, निर्माणाधीन मकान पर चलाई JCB
AajTak
पुलिस ने अवैध शराब फैक्ट्री संचालन के आरोप में पकड़े गए धर्मवीर बघेल के निर्माणाधीन मकान को गिरा दिया है. पिछले दिनों इंदुर्खी गांव में जहरीली शराब से कई ग्रामीणों की मौत हो गई थी. जिसके चलते पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही थी.
यूपी की तरह मध्य प्रदेश में भी अपराधियों के घर पर बुलडोजर चलने लगा है. भिंड पुलिस ने अवैध शराब फैक्ट्री संचालन के आरोप में पकड़े गए धर्मवीर बघेल के स्वतंत्र नगर स्थित निर्माणाधीन मकान को धराशाई कर दिया.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












