
MP: बेटे ने मांगे शराब के लिए पैसे, पिता ने नहीं दिए पीट-पीटकर कर दी हत्या
AajTak
उज्जैन के वेद नगर के रहने वाले मूलचंद शिक्षा विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी थे. उनके बेटे ने अपने पिता से शराब पीने के लिए पैसे मांगे. जब पिता ने इनकार कर दिया, तो बेटे ने लाठी डंडों से पीट पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है.
उज्जैन शहर के नानाखेड़ा से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता की पीट पीटकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि बेटा पिता से शराब के लिए पैसे मांग रहा था. जब पिता ने देने से इनकार कर दिया, तो बेटे ने ये कदम उठा लिया.
दरअसल उज्जैन के वेद नगर के रहने वाले मूलचंद शिक्षा विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी थे. उनके बेटे ने अपने पिता से शराब पीने के लिए पैसे मांगे. जब पिता ने इनकार कर दिया, तो बेटे ने लाठी डंडों से पीट पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी ने शराब को लेकर हुए विवाद में पिता की हत्या कर दी. नानाखेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
इलाज के दौरान हुई मौत
थाना प्रभारी ओपी अहीर बताया कि यह वेद नगर का मामला है. कल शाम 7:30 बजे मूलचंद वर्मा के बेटे अजय ने उनकी हत्या कर दी. बेटा शराब पीने के लिए पिता से पैसे मांग रहा था. नहीं देने पर दोनों में विवाद हुआ और इस दौरान बेटे अजय ने अपने पिता को खूब पीटा, जिससे वह गंभीर घायल हो गए. इसके बाद परिजनों द्वारा उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










