
MP: दलित युवक की पीटकर हत्या, बचाने गई मां को किया निर्वस्त्र! खड़गे बोले- पैर धोकर गुनाह छिपाते हैं CM
AajTak
मध्य प्रदेश के सागर जिले में दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. आरोपी छेड़छाड़ के मामले राजीनामा को लेकर दबाव बना रहे थे. इस मामले में बसपा- कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है. बसपा सुप्रीमो मायावती के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार को आड़े हाथों लिया है.
मध्य प्रदेश के सागर में दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. आरोपियों ने युवक को बचाने पहुंची उसकी मां को भी निर्वस्त्र कर पीटा गया. दरअसल, कुछ दिनों पहले मृतक की बहन के साथ आरोपियों ने छेड़छाड़ की थी, जिसका केस दर्ज हुआ था. आरोपी पीड़ित परिवार पर राजीनामा का दबाव बना रहे थे. इस घटना को लेकर बीएसपी-कांग्रेस की एंट्री हो गई है. विपक्षी पार्टियों ने भाजपा पर निशाना साधा है.
जानकारी के अनुसार, ये मामला खुरई देहात थाना क्षेत्र के बरोदिया नौनागिर का है. यहां गुरुवार रात कुछ दबंगों ने दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. बीच-बचाव करने आई मृतक उसकी मां को निर्वस्त्र पीटा था. यह घटना सामने आने के बाद पुलिस ने 9 नामजद और चार अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया. पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
वारदात में शामिल आरोपी सरपंच पति समेत अन्य फरार हैं. घटना को लेकर गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया. कलेक्टर दीपक आर्य भी मौके पर पहुंचे थे. मृतक के परिजनों ने शव का 40 घंटे तक अंतिम संस्कार नहीं किया. परिजनों ने 10 मांगों पर आश्वासन मिलने के बाद अंतिम संस्कार किया था. मृतक के परिजनों की मांग है कि आरोपियों के मकान पर बुलडोजर चलाया जाना चाहिए.
मैंने हाथ जोड़े कि भाई को छोड़, उन्होंने नहीं छोड़ा... मृतक की बहन ने बताई पूरी कहानी
मृतक की बहन ने कहा कि 'गांव के विक्रम सिंह, कोमल सिंह और आजाद सिंह घर पर आए थे. मां से कहने लगे कि राजीनामा कर लो. मां ने कहा कि जब पेशी होगी तो उसी दिन राजीनामा कर लेंगे तो उन्होंने कहा कि क्या आपको अपने बच्चों की जान प्यारी नहीं है. ऐसा बोलकर वह धमकी देकर गए कि जो हमें जहां मिलेगा, उसको निपटा देंगे. हमारा छोटा भाई बस स्टैंड के पास सब्जी लेने गया था. वहां से आ रहा था. रास्ते में आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगे. वह भागने लगा तो कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया. उसके साथ बहुत मारपीट की.'

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




