
MP के गुना में हनुमान जयंती जुलूस पर पथराव, BJP पार्षद के बेटे सहित कई घायल; हिंदू संगठन के लोगों ने घेरा थाना
AajTak
MP Guna News: मस्जिद के सामने जुलूस को रोककर डीजे बजाने से नाराज लोगों ने विरोध जताया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया. विवाद के तुरंत बाद मस्जिद की ओर से पथराव शुरू हो गया, जिसके जवाब में जुलूस में शामिल लोगों ने भी पथराव किया. देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई और क्षेत्र में भगदड़ मच गई.
मध्य प्रदेश के गुना जिले में हनुमान जयंती के अवसर पर निकाले गए जुलूस के दौरान पथराव की घटना ने माहौल को तनावपूर्ण कर दिया. बीजेपी पार्षद ओमप्रकाश कुशवाह उर्फ गब्बर कुशवाह और उनके समर्थकों की अगुवाई में निकाले जा रहे जुलूस पर कर्नलगंज क्षेत्र में मस्जिद के पास उस समय विवाद हो गया, जब जुलूस में डीजे पर जोर-जोर से संगीत बजाया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मस्जिद के सामने जुलूस को रोककर डीजे बजाने से नाराज लोगों ने विरोध जताया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया. विवाद के तुरंत बाद मस्जिद की ओर से पथराव शुरू हो गया, जिसके जवाब में जुलूस में शामिल लोगों ने भी पथराव किया. देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई और क्षेत्र में भगदड़ मच गई.
इस घटना में बीजेपी पार्षद गब्बर कुशवाह के 11 वर्षीय बेटे अकुल कुशवाह सहित कई लोग घायल हो गए. घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
सूचना मिलते ही एसपी संजीव कुमार सिन्हा और कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया. एसपी सिन्हा ने बताया, ''कर्नलगंज में विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस बल तैनात कर दिया गया. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और मामले की जांच की जा रही है.''
हिंदू संगठनों का चक्काजाम, कोतवाली का घेराव घटना से नाराज हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों ने कर्नलगंज चौराहे पर चक्काजाम कर दिया और सिटी कोतवाली का घेराव कर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने पथराव करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.
FIR दर्ज, जांच शुरू BJP पार्षद गब्बर कुशवाह ने सिटी कोतवाली में FIR दर्ज कराई है. शिकायत में उन्होंने ताजिया कमेटी के अध्यक्ष यूसुफ खान और अन्य लोगों पर पथराव और हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.







