
MP: कंप्यूटर ऑपरेटर ने ही लगवाई थी शिवपुरी कलेक्ट्रेट में आग, धांधली की फाइल नष्ट करना था मकसद
AajTak
MP News: कंप्यूटर ऑपरेटर ने कलेक्टर कार्यालय के भूमि अधिग्रहण अनुभाग में मुआवजे के वितरण में धांधली से संबंधित फाइलों को नष्ट करने के लिए आग लगा दी. इसके लिए करीब 10-10 हजार रुपए का लालच देकर दो लोगों की मदद ली गई थी.
MP News: शिवपुरी में पिछले सप्ताह जिला कलेक्टर कार्यालय में आग लगने से कई दस्तावेज जल जाने के मामले में एक सरकारी कर्मचारी और उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है.
शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि को जिला कलेक्टर कार्यालय में लगी भीषण आग में कई दस्तावेज़ जलकर खाक हो गए थे, जिसके बाद आग बुझाने के लिए राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल (एसडीईआरएफ) को बुलाया गया था.
पुलिस अधीक्षक (SP) अमन सिंह राठौड़ ने कहा कि आरोपी ने कलेक्टर कार्यालय के भूमि अधिग्रहण अनुभाग में मुआवजे के वितरण में अनियमितताओं से संबंधित फाइलों को नष्ट करने के लिए आग लगा दी. उन्होंने बताया कि सेक्शन में काम करने वाले एक कंप्यूटर ऑपरेटर ने आग लगाने के लिए करीब 10-10 हजार रुपए का लालच देकर दो लोगों की मदद ली थी.
सीसीटीवी फुटेज में 17 मई की रात 1 बजे से 1.30 बजे के बीच दो लोग परिसर के अंदर दिखाई दिए. उन्होंने बताया कि बाद में दोनों की पहचान भूमि अधिग्रहण अनुभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर रूप सिंह परिहार और उसके सहयोगी राहुल सिंह परिहार के रूप में हुई.
एसपी ने कहा कि रूप सिंह परिहार के खिलाफ एक सिंचाई योजना के लिए भूमि अधिग्रहण में 20 लाख रुपये के गबन के संबंध में जांच लंबित थी. पुलिस ने पहले ही परिहार और अन्य अधिकारियों के खिलाफ गबन के आरोप में कोतवाली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया था.
अब आग लगाने के मामले में सरकारी कर्मचारी और उसके सहयोगियों राहुल परिहार और जितेंद्र पाल को गिरफ्तार कर लिया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.







