
MP: अलसूफा के गिरफ्तार संदिग्धों के खिलाफ एक्शन में रतलाम प्रशासन, गिराई जा रही अवैध संपत्तियां
AajTak
रतलाम प्रशासन ने गिरफ्तार अलसूफा के सहयोगी आरोपी इमरान के पिता मोहम्मद शरीफ खान के मोहननगर स्थित मकान को तोड़ने के अलावा मुंशीपाड़ा स्थित पोल्ट्रीफॉर्म को तोड़ना शुरू कर दिया है.
राजस्थान में गिरफ्तार आतंकी संगठन अलसूफा के संदिग्धों और उनके करीबियों के खिलाफ मध्यप्रदेश का रतलाम प्रशासन एक्शन मोड पर आ गया है. इनकी देशद्रोही गतिविधियों से कमाई अवैध संपत्ति के खिलाफ जांच के बाद शुक्रवार को उसे नेस्तानाबूद करने की कार्रवाई शुरू हो गई.
संयुक्त टीम ने अलसूफा के सहयोगी आरोपी इमरान के पिता मोहम्मद शरीफ खान के मोहननगर स्थित मकान को तोड़ने के अलावा मुंशीपाड़ा स्थित पोल्ट्रीफॉर्म को तोड़ना शुरू कर दिया है.कार्रवाई के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा.
आपको बता दें कि राजस्थान के चित्तोडग़ढ़ की निम्बाहेड़ा सदर थाना पुलिस ने अफीम तस्करी की सूचना पर नाकाबंदी के दौरान रतलाम में कार से 12 किलो आरडीएक्स सहित अन्य आपत्तिजनक उपकरण जब्त किए थे.तब गिरफ्तार तीनों आरोपी अल्तमस पिता बशीर खाना, सरफुद्दीन उर्फ सैफुल्ला पिता रमजानी दोनों निवासी शेरानीपुरा सहित जुबेत पिता फकीर मोहम्मद ने राजस्थान और मध्यप्रदेश की एटीएस द्वारा संयुक्त पूछताछ में कई राज उगले थे.
अलर्ट मोड पर आई रतलाम पुलिस ने गुरुवार सुबह सतीनों गिरफ्तार संदिग्धों के अलावा उनके सहयोगियो के घरों की तलाशी लेने के साथ अवैध रूप से कमाई संपत्ति का लेखा-जोखा तैयार किया था. सूफा से जुड़े 50 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेने के बाद शुक्रवार सुबह से आरोपियों की संपत्तियों पर जेसीबी चलाना शुरू कर दिया गया. पहली कार्रवाई मोहननगर निवासी इमरान पिता मोहम्मद शरीफ के मकान सहित मुंशीपाड़ा स्थित पोल्ट्रीफॉर्म पर हुई.
इस मामले में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का भी बयान सामने आया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'अलसुफा आतंकी संगठन से जुड़े तीन संदिग्धों को पकड़ने के लिए रतलाम पुलिस को बधाई देता हूं.संगठन का मुख्य सरगना इमरान लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों में शामिल था और पुलिस लगातार इसकी मॉनिटरिंग कर रही थी.MP में कानून का राज है और किसी भी तरह के आतंकी संगठन को पनपने नहीं देंगे.'

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.



