
Morbi Bridge Collapse: मोरबी ब्रिज हादसे के बाद बैकफुट पर प्रशासन, बंद कराया एक महीने से चल रहा सूरत का मेला
AajTak
सूरत में चल रहे मेले को अचानक से बंद करा दिया गया है. पुलिस ने मेला आयोजकों को मोरबी ब्रिज हादसे का हवाला दिया है. मेला आयोजक चिराग ने कहा कि उनके पास मेला चालू रखने की परमिशन है. लेकिन पुलिस आई और मेला बंद करा दिया. बता दें, मोरबी ब्रिज हादसे में 135 लोगों की जान गई है.
मोरबी केबल ब्रिज हादसे का असर राज्य के दूसरे शहरों में भी देखने को मिल रहा है. बुधवार को सूरत के चल रहे मेले को बंद करा दिया गया. यह मेला बीते एक महीने से लगातार चल रहा था. दर्जनों झूले, सैकड़ों दुकानें यहां पर लगी हुई थीं. लेकिन अब पुलिस और प्रशासन के इस फैसले के बाद कई लोगों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा. मेले पर रोक लगने के बाद आयोजक चिराह भाई का दर्द साफ नजर आया.
चिराग ने कहा, ''हमारे पर मेला चालू रखने की परमिशन है. लेकिन पुलिस आई और मेला बंद करने की बात कही.'' जब उनसे पूछा गया कि ऐसा पुलिस ने क्यों किया. इस बात जबाव देते हुए चिराग भाई बोले, ''पुलिस ने मोरबी में हुए केबल ब्रिज हादसे का हवाला दिया है. उनके इस फैसले को मानना ही पड़ेगा, हम क्या कर सकते हैं.''
देखें वीडियो:-
पीएम मोदी ने स्वयं मोरबी आकर घटना स्थल का मुआयना किया. साथ ही उन्होंने अस्पताल में जाकर घायलों का हाल जाना. गुजरात सरकार द्वार मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए का मुआवजा दिए जाने का घोषणा कर दी गई है. पीड़ित परिवारों का कहना है, ''इन रुपयों से क्या मरने वाले वापस आ जाएंगे ?''
...टेम्परेरी मरम्मत कर रही थी फर्म
मोरबी ब्रिज की देखरेख कर रहे ओवरा ग्रुप का का मोरबी डीएम को भेजा गया एक पत्र सामने आया है. पत्र से पता चला है कि फर्म पुल के रखरखाव के लिए परमानेंट कॉन्ट्रैक्ट चाहती थी. ग्रुप ने यह भी कहा था कि जब तक उन्हें परमानेंट कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिया जाता, तब तक वह पुल की टेम्परेरी मरम्मत करते रहेंगे. इससे पहले, नगर मुख्य अधिकारी संदीप सिंह ने इंडिया टुडे को बताया था कि ओरेवा ने अनुबंध के नियमों और समझौतों का उल्लंघन किया और नगर निकाय को सूचित किए बिना केवल पांच महीनों में पुल खोल दिया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










