
Monsoon 2022: दिल्ली के लिए अगस्त रहा सूखा, सितंबर में बारिश को लेकर जानें IMD का अनुमान
AajTak
Delhi Weather: देश की राजधानी दिल्ली में 4 सितंबर को अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4-5 दिनों में दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा. 5 सितंबर और 8 एवं 9 सितंबर को गरज के साथ बारिश होने की सभावना है.
Delhi Rain and Monsoon Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को हुई बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दी है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में आज (शनिवार), 3 सितंबर को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है. वहीं, अगले 24 घंटे में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है. IMD के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में 4 सितंबर को अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है.
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4-5 दिनों में दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा. 5 सितंबर और 8 एवं 9 सितंबर को गरज के साथ बारिश होने की सभावना है.
अपने शहर के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें..
दिल्ली में 14 वर्षों में सबसे कम बारिश मौसम विभाग के मुताबिक, देश की राजधानी में मॉनसून की पर्याप्त बारिश नहीं हुई है. अगस्त का महीना भी शुष्क रहा है. आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में अगस्त में केवल 41.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो बीते लगभग 14 वर्षों में सबसे कम है. IMD ने इसका प्रमुख कारण उत्तर पश्चिम भारत में मौसम प्रणाली की अनुपस्थिति को माना है.
मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों के अनुसार, सफदरजंग वेधशाला ने अगस्त में 247 मिमी. की सामान्य बारिश के मुकाबले केवल 41.6 मिमी. बारिश दर्ज की. आईएमडी की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी में पिछले साल अगस्त में 214.5 मिमी, 2020 में 237 मिमी. और 2019 में 119.6 मिमी. बारिश दर्ज की गई थी.
IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में अगले पांच से छह दिनों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से के ऊपर बने तीन निम्न दबाव वाले क्षेत्र के चलते मॉनसून मध्य भारत में टिका और लंबी अवधि तक उत्तर की ओर नहीं बढ़ पाया.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



