
Money Changes in June 2022: जेब पर फिर चलेगी कैंची... आज से हो रहे ये 6 बदलाव, सीधा होगा आपके बजट पर असर
AajTak
महीना बदलने के साथ ही आज से कई चीजें भी बदल रही हैं. इनमें कुछ चीजें आपके पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी हैं, जो आपकी जेब पर सीधा असर डालने वाले हैं. जून महीने की शुरुआत के साथ ही लोगों के ऊपर महंगाई की मार का असर तेज होने वाला है.
मई महीना समाप्त हो चुका है और इसके साथ ही आज से जून की शुरुआत हो गई है. महीना बदलने के साथ ही आज से कई चीजें भी बदल रही हैं. इनमें कुछ चीजें आपके पर्सनल फाइनेंस (Personal Finance) से जुड़ी हैं, जो आपकी जेब पर सीधा असर डालने वाले हैं. जून महीने की शुरुआत के साथ ही लोगों के ऊपर महंगाई की मार का असर तेज होने वाला है. आइए जानते हैं कि नए महीने के आने के साथ ही कौन से ऐसे नए बदलाव (Money Changes) हैं, जो आपके जीवन पर असर डालने वाले हैं...
महंगा हो गया एसबीआई का होम लोन
देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने होम लोन (SBI Home Loan) के लिए एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट (EBLR) को बढ़ा दिया है. अब यह बेंचमार्क दर 0.40 फीसदी बढ़कर 7.05 फीसदी हो गई है. इसी तरह रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) भी 0.40 फीसदी बढ़कर 6.65 फीसदी हो गया है. पहले ये दोनों दरें क्रमश: 6.65 फीसदी और 6.25 फीसदी थी. एसबीआई की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, बढ़ी ब्याज दरें 01 जून यानी आज से लागू हो रही हैं. एसबीआई ने मार्जिनल कॉस्ट-बेस्ड लेंडिंग रेट को भी 0.10 फीसदी बढ़ाया है, जो 15 मई से लागू हो चुका है. इस महीने रिजर्व बैंक की एमपीसी (RBI MPC) की भी बैठक होने वाली है, जिसमें रेपो रेट को और बढ़ाए जाने के अनुमान हैं. अगर ऐसा होता है तो सारे बैंक होम लोन समेत सभी लोन का ब्याज बढ़ाएंगे. इसका मतलब हुआ कि एसबीआई के अलावा अन्य बैंक भी इस महीने ब्याज दरें बढ़ा सकते हैं.
गाड़ी खरीदना हुआ महंगा
सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के एक हालिया नोटिफिकेशन के हिसाब से 1000cc तक की इंजन क्षमता वाली कारों का इंश्योरेंस प्रीमियम 2,094 रुपये होगा. कोविड से पहले 2019-20 में ये 2,072 रुपये था. वहीं 1000cc से 1500cc तक की कारों के लिए इंश्योरेंस प्रीमियम 3,416 रुपये होगा, जो पहले 3,221 रुपये था. इसके अलावा यदि आपकी कार का इंजन 1500cc से ज्यादा है तो अब इंश्योरेंस प्रीमियम घटकर 7,890 रुपये हो जाएगा. पहले ये 7,897 रुपये था.सरकार ने 3 साल के सिंगल प्रीमियम को भी बढ़ाया है. 1000cc तक की कारों के लिए ये अब 6,521 रुपये, 1500cc तक की कारों के लिए 10,540 रुपये और 1500cc से ऊपर की कारों के लिए 24,596 रुपये होगा. इसी तरह दोपहिया वाहनों के लिए भी इंश्योरेंस का प्रीमियम बढ़ा दिया गया है. इस कारण साफ है कि अब आज से कोई भी गाड़ी खरीदना महंगा पड़ने वाला है.
इन जिलों में भी गोल्ड हॉलमार्किंग

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.



