
Monalisa funny video: बाबा ने मारा Monalisa को थप्पड़! इंस्टा रील देख यूजर्स बोले 'क्यूट अंकल'
AajTak
इस रील में मोनालिसा और उनके पापा एक वॉयओवर पर वीडिसो बनाते दिखाई दे रहे हैं. लेकिन कहां मोनालिसा कैमरे की क्वीन और कहां पर्दे से कोसों दूर उनके पेरेंट्स. मोनालिसा जिस तरह कैमरे पर अपनी एक्टिंग की प्रो हैं, उनके पापा ठीक इसके उलट हैं. वे वॉयसओवर पर अपनी स्माइल नहीं रोक पाते हैं, पर बेटी के कहे अनुसार एक्टिंग करने की कोशिश करते हैं.
इंटरनेट सेंसेशन एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. आए दिन उनके लाजवाब पोस्ट्स वायरल रहते हैं. लेकिन हुस्न की मल्लिका मोनालिसा सिर्फ अपनी अदाओं का जलवा नहीं बल्कि फैमिली बॉन्डिंग पर भी वीडियोज बनाती करती हैं. अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ उनके मजेदार इंस्टाग्राम रील्स मोनालिसा के फैंस को खूब भाते हैं. अब एक्ट्रेस ने अपने पापा के साथ एक क्यूट रील शेयर किया है.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












