
Mohammed Shami, Rachin Ravindra: 5 गेंदों में रचिन को मिले 2 जीवनदान... लगातार कैच छोड़ रहे शमी, फाइनल में पड़ेगा भारी?
AajTak
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लगातार मैचों में ब्लंडर करते दिखाई दे रहे हैं. शमी ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 कैच छोड़े थे. इसके बाद अब फाइनल में भी उन्होंने एक कैच छोड़ा है. खास बात यह है कि यह तीनों ही कैच शमी ने गेंदबाजी करते समय फॉलो थ्रू में छोड़े हैं.
Mohammed Shami, Rachin Ravindra: ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला रविवार (9 मार्च) को भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुआ. इस मुकाबले में भारतीय टीम की खराब फील्डिंग देखने को मिली. खासकर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लगातार मैचों में ब्लंडर करते दिखाई दे रहे हैं.
शमी ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 कैच छोड़े थे. इसके बाद अब फाइनल में भी उन्होंने एक कैच छोड़ा है. खास बात यह है कि यह तीनों ही कैच शमी ने गेंदबाजी करते समय फॉलो थ्रू में छोड़े हैं.
यानी अपने ही ओवर में बॉल डालने के बाद कैच सीधे गेंदबाज शमी के पास ही आया. मगर वो हर बार इस तरह का कैच लेने में नाकाम साबित हो रहे हैं. हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनके दो कैच ड्रॉप टीम इंडिया पर भारी नहीं पड़े.
5 गेंदों में रचिन को मिले 2 जीवनदान
न्यूजीलैंड के खिलाफ शमी ने रचिन रवींद्र का कैच छोड़ा था. मगर अच्छी बात यह रही कि रचिन 37 रन बनाकर जल्दी आउट हुए. उन्हें स्पिनर कुलदीप यादव ने क्लीन बोल्ड किया. इससे पहले रचिन को इसी फाइनल में दो जीवनदान मिले, वो भी 5 गेंदों के अंदर.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












