
Modi Oath Ceremony 2024: आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे मोदी, यहां देखें लाइव कवरेज
AajTak
आज यानी 9 जून को नरेंद्र मोदी अपने केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. आज शाम 7.15 बजे मोदी 3.0 का शपथ ग्रहण आयोजित होना है, जिसमें कई विदेशी मेहमान भी शामिल हैं. शपथ ग्रहण समारोह की लाइव कवरेज आप आजतक पर देख सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे देख सकते हैं शपथ ग्रहण समारोह की लाइव स्ट्रीमिंग.
नरेंद्र मोदी आज यानी 9 जून को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. बीजेपी अपने गठबंधन दल एनडीए के साथ मिलकर सरकार बनाएगी. राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाएंगी. आज शाम 7.15 बजे मोदी 3.0 का शपथ ग्रहण आयोजित होना है, जिसमें कई विदेशी मेहमान भी शामिल हैं. शपथ ग्रहण समारोह की लाइव कवरेज आप आजतक पर देख सकते हैं. शपथ ग्रहण समारोह 2024 LIVEशपथ ग्रहण समारोह कहां देखें आप नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह आजतक की वेबसाइट aajtak.in पर पढ़ सकते हैं. आजतक वेबसाइट पर देश-दुनिया समेत तमाम खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. वहीं, आजतक के यूट्यूब चैनल पर भी शपथ ग्रहण समारोह लाइव देख सकते हैं. नीचे क्लिक करके देखें लाइव...
शपथ ग्रहण में शामिल होंगे ये मेहमान
नए केंद्रीय मंत्रिमंडल में किस सांसद को कौन सी कैबिनेट दी जाएगी, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह में 8,000 से अधिक गणमान्य व्यक्तियों के शामिल होने की उम्मीद है. सार्क समेत विभिन्न देशों के विदेशी नेताओं ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है और रविवार को नई दिल्ली पहुंचने की योजना बना रहे हैं. एक क्लिक में देखें हर राज्य का सीटवार चुनाव परिणाम विदेश मंत्रालय ने शनिवार को उन विदेशी नेताओं की सूची जारी की जो आज रविवार शाम को पीएम मोदी और मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. विदेशी नेताओं में श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड', भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे शामिल हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










