
MLA अब्बास अंसारी संग जेल में रोज 3-4 घंटे बिताती थी पत्नी निकहत, छापा पड़ा तो रूम में मिली, हुई अरेस्ट
AajTak
Mukhtar Ansari Son Abbas Ansari: निकहत अंसारी बीते कई दिनों से जेल में बंद पति अब्बास अंसारी से मिलने जाती थी. रोजाना 11 बजे मिलने पहुंचती थी और 3-4 घंटे बिताकर वापस आ जाती थी. चित्रकूट डीएम और एसपी ने जेल में छापा मारा तो निकहत जेलर के कमरे में मिली. आरोपी महिला से 2 मोबाइल समेत अवैध सामग्री बरामद की गई है.
UP News: चित्रकूट जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी से मुलाकात करने पहुंची पत्नी निकहत अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पति से चोरी छिपे निकहत की जेलर के पास वाले कमरे में मुलाकात कराई जा रही थी. पुलिस ने तलाशी के दौरान महिला से मोबाइल और कैश समेत अवैध चीजें भी बरामद कीं. साथ ही इस मामले में अब्बास, निकहत और जेलर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
रगौली थाने की कोतवाली कर्वी पुलिस चौकी के प्रभारी श्याम देव सिंह ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस एएसआई के मुताबिक, बांदा जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी मऊ सीट से विधायक है और चित्रकूट जेल में बंद है. मुखबिर ने सूचना दी कि अब्बास की पत्नी निकहत बानो अपने ड्राइवर नियाज के साथ पिछले कई दिनों से हर रोज लगभग 11 बजे सुबह में जेल आती है और 3-4 घंटे अंदर बिताकर वापस चली जाती है.
FIR के अनुसार, निकहत बानो को अब्बास अंसारी से मिलने के लिए कोई पर्ची और रोक-टोक की जरूरत नहीं रहती. जबकि अब्बास के खिलाफ अनेक गंभीर प्रकृति के मुकदमे कोर्ट में विचाराधीन चल रहे हैं. अब्बास चित्रकूट जेल में रहकर अपनी पत्नी के मोबाइल फोन से मुकदमे के गवाहों और अभियोजन से जुड़े अधिकारियों को डराता धमकाता है और पैसे की भी मांग करता है. गुर्गे लोगों से रुपया वसूल कर अब्बास तक पहुंचाते हैं.
अब्बास को जेल से भगाने की प्लानिंग
अब्बास की पत्नी बेरोकटोक जेल में आने जाने और पति को सुविधाएं मुहैया कराने के लिए जेल अधिकारी और कर्मचारियों को तमाम उपहार, पैसा और प्रलोभन देती है. यही नहीं, निकहत अपने ड्राइवर नियाज जेल के अधिकारियों और कर्मचारियों की मदद से अब्बास को जेल से भगाने की योजना बना रही है.
बैरक में नहीं मिला अब्बास

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












