
Mira Rajput की बेस्ट फ्रेंड को था शाहिद कपूर पर क्रश, बोलीं- हम आज भी इसपर हंसते हैं
AajTak
27 साल की मीरा राजपूत ने 2015 में शाहिद कपूर से अरेंज मैरिज की थी. शादी से पहले वह दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज में पढ़ रही थीं. एक इंटरव्यू में मीरा राजपूत से पूछा गया कि क्या उन्हें किसी एक्टर को स्क्रीन पर देखने के बाद उसपर क्रश हुआ है. इसपर मीरा ने जवाब दिया, 'मेरी बेस्ट फ्रेंड को शाहिद पर क्रश था.'
मीरा राजपूत और शाहिद कपूर बॉलीवुड की सबसे मजेदार जोड़ी है. दोनों बेबाकी से अपनी शादी के बारे में बात करते हैं. सोशल मीडिया पर एक दूसरे की टांग खिंचाई करते हैं. और एक दूसरे के लिए प्यार जताने में भी पीछे नहीं हटते. अब मीरा राजपूत ने खुलासा किया है कि उनकी कॉलेज की बेस्ट फ्रेंड को शाहिद कपूर पर क्रश था.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












