
Minister Murder Mystery: मंत्री के सरेआम कत्ल पर नया खुलासा... तीन महीने से प्लानिंग कर रहा था हत्यारोपी पुलिसवाला
AajTak
ओडिशा के सबसे अमीर मंत्री नब किशोर दास के मर्डर की जांच में जुटी क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी एएसआई गोपाल कृष्ण दास से पूछताछ की. जिसमें उसने कहा है कि वो करीब तीन महीनों से मंत्री नब किशोर दास का कत्ल करना चाहता था.
ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की हत्या के मामले में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, कई अहम खुलासे होते जा रहे हैं. पुलिस को पता चला है कि आरोपी पिछले कई महीने से मंत्री के कत्ल की साजिश रच रहा था. वो मंत्री के घर से लेकर दफ्तर तक कई बार रेकी कर चुका था. यहां तक कि वारदात से चौबीस घंटे पहले भी उसने टारगेट वाली जगह का जायज़ा लिया था. क्योंकि वो कोई चूक नहीं करना चाहता था. हालांकि अभी तक 'हैंड नोट' में लिखी कत्ल की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है. सीएफएसएल ने आरोपी पुलिसवाले का हैंडराइटिंग सैंपल ले लिया है. अब पुलिस वारदात का 'सीन रीक्रिएट' करने में जुटी है.
3 महीने पहले ही हो जाता मंत्री का मर्डर! ओडिशा के सबसे अमीर मंत्री नब किशोर दास के मर्डर की जांच में जुटी क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी एएसआई गोपाल कृष्ण दास से पूछताछ की. जिसमें उसने कहा है कि वो करीब तीन महीनों से मंत्री नब किशोर दास का कत्ल करना चाहता था. पूछताछ में आरोपी ने कहा है कि उसने नब किशोर दास को मारने के लिए ना सिर्फ पूरी तैयारी की थी, बल्कि कई बार अपनी पिस्टल कॉग करके उसके करीब पहुंच चुका था, लेकिन सही मौका नहीं मिलने की वजह से उसने अपना इरादा टाल दिया.
क्या यही थी कत्ल की वजह? आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वो 3 माह पहले ही मंत्री नब किशोर दास को इसलिए मारना चाहता था, क्योंकि मंत्री दास ने झारसुगुडा का माहौल खराब कर रखा था. उसकी दबंगई से खुद इलाके के पुलिसवाले भी घबराते थे. ऐसे में उसे लगता था कि जब तक वो मंत्री की जान नहीं लेगा, तब तक झारसुगुडा के लोग चैन की नींद नहीं सो पाएंगे. क्राइम ब्रांच के सूत्रों ने साफ किया है कि कत्ल की तैयारी के तौर पर उसने झारसुगुडा में मौजूद अपने भाई के होटल को भी एक दिन पहले बंद करवा दिया था. पुलिस ने आरोपी गोपाल कृष्ण दास के भाई सत्या को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की है.
जांच में CFSL की मदद ले रही है पुलिस उधर, आरोपी की निशानदेही पर सेप्टिक टैंक से बरामद कागज के टुकड़ों का राज अभी भी साफ नहीं हो सका है. मामले की जांच में पुलिस की मदद कर रही सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबरोटरीज (CFSL) ने आरोपी गोपाल कृष्ण दास की हैंडराइटिंग का सैंपल कलेक्ट किया है, ताकि उसकी लिखे हैंडनोट से उसकी हैंडराइटिंग को मैच करवा कर ये देखा जा सके कि वो नोट वाकई गोपाल कृष्ण दास का ही लिखा हुआ है या फिर किसी और का? हालांकि सेप्टिक टैंक में पानी में टुकड़ों में गल चुके नोट में लिखी बातें अभी तक फॉरेंसिक एक्सपर्ट पूरी तरह से पढ़ नहीं पाए हैं.
29 जनवरी 2023 को किया था मंत्री का मर्डर ओडिशा पुलिस के एएसआई गोपाल कृष्ण दास ने 29 जनवरी 2023 को मंत्री नब किशोर दास की प्वाइंट ब्लैंक रेंज से गोली मार कर जान ले ली थी और गिरफ्तारी के बाद उसने झारसुगुड़ा एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के टॉयलेट में अपने हाथों से लिखा एक हैंड नोट फ्लश कर दिया था. बाद में पूछताछ के दौरान उसने बताया कि इस हैंड नोट में उसने क़त्ल की वजह लिखी थी, क्योंकि उसे डर था कि मंत्री की हत्या करने के बाद उसे भी मार डाला जाएगा.
सेप्टिक टैंक में छानबीन! वो क़त्ल, जो दिन दहाडे सैकडों लोगों की आंखों के सामने हुआ. वो क़त्ल, जिसका मुल्जिम रंगे हाथों मौका-ए-वारदात से पकड़ लिया गया. वो क़त्ल, जिसने सिर्फ ओडिशा ही नहीं बल्कि पूरे देश को दहला कर रख दिया. पुलिस अब उसी ओपन एंड शट केस के सबूत एक टॉयलेट के पीछे बने सेप्टिक टैंक के अंदर ढूंढ रही है. जी हां, रात के अंधेरे से लेकर दिन के उजाले तक ओडिशा पुलिस की क्राइम ब्रांच और सफाईकर्मियों की टीम सेप्टिक टैंक के अंदर मैराथन सर्च ऑपरेशन चला रही है. टॉर्च की रौशनी में कभी खुरपी से तो कभी जाली से टैंक का कोना-कोना छान रही है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



