
MHA की बड़ी पहल: आतंक और टेरर फंडिंग सहित 7 क्षेत्रों पर नकेल कसने के लिए बनेगा 'राष्ट्रीय डेटा बेस'
AajTak
आतंक और टेरर फंडिंग पर लागम लगाने के लिए राष्ट्रीय डेटा बेस बनेगा. इस बाबत बैठक हुई. केंद्रीय गृहमंत्री ने हाल ही में राष्ट्रीय डेटा बेस बनाने के लिए कहा था.
इन्वेस्टिगेशन डेटा और इन्फोर्मेशन की डिग्री पर हो गृहमंत्री ने NIA के स्थापना दिवस के प्रोग्राम में कहा था कि जांच पद्धति में आमूलचूल परिवर्तन होना चाहिए. इन्वेस्टिगेशन अब थर्ड डिग्री पर नहीं बल्कि तकनीक, डेटा और इन्फोर्मेशन की डिग्री पर निर्भर होना चाहिए. ये परिवर्तन लाने के लिए डेटाबेस होना चाहिए, इसलिए NIA को मादक पदार्थ, हवाला ट्रांजैक्शन, हथियारों की तस्करी, जाली मुद्राएं, बम धमाके, टेरर फंडिंग और टेररिज्म इन सात क्षेत्रों में एक राष्ट्रीय डेटाबेस बनाने का काम दिया गया है और इसकी बहुत अच्छे तरीके से शुरुआत भी हुई है.
किन 7 क्षेत्रों का तैयार हो रहा है डेटा बेस एनआईए सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नेटग्रिड, IB और NIA मिलकर 7 क्षेत्रों का डेटा बेस तैयार कर रही हैं, जिसका मकसद जांच में साईंटिफिक तरीकों का इस्तेमाल हो. देश मे इस समय जिस तरीके से ड्रग्स ट्रेफिकिंग,आतंक की फंडिंग, हवाला ट्रांजैक्शन, नकली नोट के मामले सामने आ रहे हैं ऐसे में सरकार चाहती है कि जो ऐसे 7 गंभीर क्षेत्र हैं, उनका एक डिटेल डेटा बेस आतंक पर जांच करने वाली एजेंसी NIA के पास रहे. जिससे इन्वेस्टिगेशन को तुरंत तरीके से करने में मदद मिल सके. इसी के चलते गृह मंत्रालय लगातार राष्ट्रीय डेटा बेस तैयार करने के लिए बैठक कर रहा है.
ये 7 क्षेत्र जिसमे ड्रग्स तस्करी, हवाला ट्रांजैक्शन, हथियारों की तस्करी,जाली मुद्राएं, बम धमाके, टेरर फंडिंग और टेररिज्म है जिसमे सुरक्षा एजेन्सियां मिलकर डेटा बेस तैयार कर रही हैं.
राष्ट्रीय डेटा बेस का क्या होगा फायदा राष्ट्रीय डेटा बेस तैयार करने के पीछे केंद्र सरकार का मकसद यह है कि ड्रग ट्रैफिकिंग आतंकी घटनाओं सहित दूसरे मामलों से जुड़े तमाम डेटाबेस एक स्थान पर एक क्लिक पर मौजूद रहे. यही वजह है कि एनआईए के नेतृत्व में इस तरीके का एक डेटाबेस बनाया जा रहा है. जब भी कोई तस्कर या टेरर फंडिंग करने में पकड़ा जाए तो जांच के लिए साइंटिफिक जानकारी मौजूद रहे साथ ही आतंकी घटना, ड्रग ट्रैफिकिंग, टेरर फंडिंग, हवाला कारोबार उससे जुड़े हुए लोग आतंक में शामिल विदेशों में मौजूद टेररिस्ट उनका खाका एक जगह मौजूद रहे. जिसको कहीं भी रह कर एक क्लिक पर उसके बारे में तुरंत जानकारी हासिल की जा सके. ऐसे डेटाबेस से साइंटिफिक जांच में काफी तेजी आएगी और देश में ऐसी घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




