
Meerut Murder Case: मुस्कान ने यहां से खरीदा था 'मौत का इंजेक्शन', ऐसे दिया केमिस्ट को चकमा... छापेमारी में नया खुलासा!
AajTak
Meerut Murder Case: मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड की जांच जारी है. पुलिस के साथ ड्रग्स डिपार्टमेंट ने उस मेडिकल स्टोर पर छापा मारा, जहां से हत्या की मुख्य आरोपी मुस्कान रस्तोगी ने दवाईयां खरीदी थीं, जिसमें एक एंटी डिप्रेशन इंजेक्शन भी शामिल है. शहर के खैर नगर स्थित उषा मेडिकल स्टोर पर ड्रग्स डिपार्टमेंट की टीम पहुंची.
उत्तर प्रदेश के मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड की जांच जारी है. पुलिस के साथ ड्रग्स डिपार्टमेंट ने उस मेडिकल स्टोर पर छापा मारा, जहां से हत्या की मुख्य आरोपी मुस्कान रस्तोगी ने दवाईयां खरीदी थीं, जिसमें एक एंटी डिप्रेशन इंजेक्शन भी शामिल है. शहर के खैर नगर स्थित उषा मेडिकल स्टोर पर ड्रग्स डिपार्टमेंट की टीम पहुंची. ड्रग्स इंस्पेक्टर ने की अगुवाई में टीम ने स्टोर संचालक से पूछताछ के बाद जरूरी जानकारी जुटाई. इसी दुकान हत्या में इस्तेमाल किए गए बेहोशी का इंजेक्शन खरीदा गया था.
जानकारी के अनुसार, 1 मार्च को मुस्कान उषा मेडिकल स्टोर पर पहुंची थी. उसने पिता की उसके बुजुर्ग पिता के लिए दवाई चाहिए. स्टोर संचालक का कहना है कि उन्होंने डॉक्टर के पर्चे पर लिखी गई दवाएं उसे दी थी, जिसमें Tagara Tablet, Mezolam Injection और Digene का नाम शामिल है. इन तीनों दवाओं में मेज़ोलैम इन्जेक्शन का इस्तेमाल एंटी डिप्रेशन ड्रग्स के रूप में किया जाता है. इसी इंजेक्शन को लगाकर मुस्कान रस्तोगी ने अपने पति सौरभ राजपूत को बेहोश किया था.
तीनों दवाओं का विवरण इस प्रकार है...
1. Himalaya Tagara Tablet: ये एक आयुर्वेदिक दवा है, जिसे खरीदने के लिए डॉक्टर के पर्चे की जरूरत नहीं होती है. माईउपचार.कॉम के अनुसार, इस दवा का इस्तेमाल मुख्यतः निद्रा रोग, अनिद्रा के इलाज के लिए किया जाता है.
2. Mezolam Injection: ये एक इंजेक्शन है, जिसे डिप्रेशन के शिकार मरीजों को दिया जाता है. माईउपचार.कॉम के अनुसार, इसे एनेस्थीसिया (बेहोश करने वाली दवा) के लिए मुख्य रूप से इस्तेमाल किया जाता है. इसे बिना डॉक्टर के पर्चे के कोई दुकानदार नहीं दे सकता.
3. Digene: पेट में एसिडिटी और गैस होने पर इस दवा को सामान्य रूप से दिया जाता है. इसे बिना डॉक्टर के पर्चे के आसानी से दुकान से खरीदा जा सकता है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










