
MCD Elections: चुनावी मोड में BJP, 16 अक्टूबर को रामलीला मैदान में जुटेंगे बूथ प्रमुख, नड्डा करेंगे संबोधित
AajTak
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस साल अक्टूबर के बाद कभी भी एमसीडी चुनाव का ऐलान हो सकता है. इसे देखते हुए दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी एक्टिव मोड में आ गई है. आम आदमी पार्टी जहां कूड़े को लेकर एमसीडी की सत्ताधारी बीजेपी पर हमलावर है. वहीं बीजेपी भी अब चुनाव से पहले बूथ लेवल की तैयारियों को दुरुस्त करने में जुटती नजर आ रही है. 16 अक्टूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बूथ प्रमुखों को संबोधित करेंगे.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस साल अक्टूबर के बाद कभी भी एमसीडी चुनाव का बिगुल बज सकता है. इसे लेकर दिल्ली में सियासी सरगर्मी बढ़ती नजर आ रही है. केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी एक्टिव मोड में है तो वहीं एमसीडी की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) भी चुनावी मोड में आती नजर आ रही है. आम आदमी पार्टी के विधायक अपने समर्थकों के साथ गाजीपुर लैंडफिल साइट पर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की.
एमसीडी चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने जहां कूड़े के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है. वहीं दिल्ली बीजेपी भी चुनावी बिगुल फूंकने की तैयारी में है. 16 अक्टूबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रामलीला मैदान से चुनावी बिगुल फूंकेंगे. इस जनसभा में सामान्य कार्यकर्ताओं की जगह दिल्ली के करीब 70 हजार बूथ प्रमुख जुटेंगे.
दिल्ली बीजेपी के वीरेंद्र सचदेवा के मुताबिक पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसके लिए बूथ प्रमुखों को जिम्मेदारियां दी गई हैं. बूथ प्रमुखों के इस तरह के बड़े कार्यक्रम दिल्ली विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव से पहले भी हो चुके हैं. पंच परमेश्वर और पन्ना प्रमुखों के नाम से इस तरह के कार्यक्रम पूर्व में भी आयोजित किए जा चुके हैं.
बीजेपी की इस मुहिम को नगर निगम चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है. बीजेपी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि फिलहाल पार्टी ने ऐसे बूथ चिह्नित किए हैं जहां मामूली अंतर से हार मिली थी. इस तरह के बूथ पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है और इसी को लेकर 16 अक्टूबर को जेपी नड्डा का कार्यक्रम आयोजित किया गया है.
पीएम मोदी के जन्मदिन से सेवा पखवाड़ा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक बीजेपी सेवा पखवाड़ा भी मनाएगी. इस दौरान 15 दिन तक मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं को घर-घर पहुंचाने और सेवा से जुड़े कार्य करने का लक्ष्य बीजेपी ने निर्धारित किया है. बताया जाता है कि इस दौरान रक्तदान शिविर आयोजित होंगे और विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








