
MCD Election: लक्ष्मी नगर-शकरपुर-किशनकुंज-पांडव नगर वार्ड में कौन से मुद्दे बनेंगे चुनावी? जानें- ताजा हाल
AajTak
Delhi MCD Election: पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) के अंतर्गत आने वाली लक्ष्मी नगर विधानसभा के लक्ष्मी नगर वार्ड, शकरपुर वार्ड, किशनकुंज वार्ड और पांडव नगर वार्ड की क्या हैं समस्याएं. जानिए
Delhi MCD Election 2022: दिल्ली में एमसीडी चुनाव को लेकर सियासी संग्राम तेज है. सियासी दल चुनाव को लेकर रणनीतियां बनाने में जुटे हुए हैं. वहीं उनकी नजरें निगमों के एकीकरण पर भी टिकी हुई हैं. इस बीच आइए जानते हैं पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) के अंतर्गत आने वाली लक्ष्मी नगर विधानसभा के लक्ष्मी नगर वार्ड, शकरपुर वार्ड, किशनकुंज वार्ड और पांडव नगर वार्ड की क्या हैं समस्याएं. यह इलाका आज भी शीला दीक्षित सरकार में मंत्री रहे अशोक कुमार वालिया के नाम से जाना जाता है.
किशन कुंज वार्ड (E13)
किशन कुंज वार्ड में सबसे बड़ी समस्या सड़कों पर रेहड़ी-पटरी वालों का अतिक्रमण है. मेट्रो स्टेशन लक्ष्मी नगर की सर्विस रोड पर सुबह से लेकर शाम तक एमसीडी की मिलीभगत से पटरियां लगी हुई हैं. जो यहां रहने वाले लोगों के लिए सबसे बड़ी परेशानी है यही नहीं इस वार्ड के अंतर्गत आने वाला ललिता पार्क में भी अतिक्रमण सबसे ज्यादा है. इसके अलावा साफ-सफाई और मेंटेनेंस भी मुद्दा है.
लक्ष्मी नगर वार्ड (E14)
लक्ष्मी नगर वार्ड की पहचान यहां की मार्केट से है. यहां लगने वाला बाजार साउथ दिल्ली के सरोजनी नगर मार्केट को भी फेल करते हैं. नोएडा से भी लोग इस मार्केट में शॉपिंग करने के लिए आते हैं. इस मार्केट में अतिक्रमण सबसे बड़ा मुद्दा है. 2018 में सुप्रीम कोर्ट की मॉनिटरिंग कमेटी ने इस मार्केट में जो बुलडोजर चलाया उसको आज भी यहां की जनता नहीं भूली है. अब एमसीडी की मिलीभगत से फिर इस इलाके में दुकानदारों-पटरी लगाने वाले लोगों का अतिक्रमण बढ़ गया है.
विकास मार्क ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राज गर्ग के मुताबिक पिछले 5 सालों में एमसीडी ने इस बड़े बाजार के लिए कोई पार्किंग की व्यवस्था नहीं की. सड़कों पर लोग अपनी गाड़ियां खड़ी कर देते हैं. एमसीडी उनकी गाड़ियों को उठा कर ले जाती है. बाद में 5 हजार से 8 हजार का जुर्माना गाड़ी वालों से वसूला जाता है लेकिन इस पैसे से पिछले 5 सालों में कोई पार्किंग की व्यवस्था नहीं हुई, जो सबसे बड़ा मुद्दा है.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










