
MCD ने कार्डबोर्ड से ढक कर छोड़ा मैनहोल, पैर रखते ही समा गया 7 वर्षीय बच्चा
AajTak
साउथ दिल्ली के पब्लिक स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाला बच्चा शुक्रवार को डिफेंस कॉलोनी के ब्लॉक डी में कार्डबोर्ड से ढके एक मैनहोल में गिर गया. आसपास खड़े लोग और बच्चे के माता-पिता तुरंत हरकत में आए और उसको सीवर से बचाने में कामयाब रहे.
दिल्ली में एमसीडी की लापरवाही का एक मामला सामने आया है, जिसमें एक सात वर्षीय बच्चे की जान जाते-जाते बची. साउथ दिल्ली के पब्लिक स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाला बच्चा शुक्रवार को डिफेंस कॉलोनी के ब्लॉक डी में कार्डबोर्ड से ढके एक मैनहोल में गिर गया. सुबह करीब 8 बजे लड़के को उसके पिता स्कूल छोड़ने जा रहे थे. उसके साथ उसकी मां और छोटी बहन भी थीं.
स्कूल के बाहर जब लड़का कार से बाहर निकला, तो उसने अनजाने में अपना पैर एकक कार्डबोर्ड शीट पर रख दिया, जिसके नीचे मैनहोल था. वजन पड़ते ही कार्डबोर्ड टूट गया और बच्चा मैनहोल में गिर गया. आसपास खड़े लोग और बच्चे के माता-पिता तुरंत हरकत में आए और उसको सीवर से बचाने में कामयाब रहे. लड़के को तुरंत एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया.
यह भी पढ़ें: दिल्ली के शेल्टर होम में 13 बच्चों की मौत पर बवाल, AAP-BJP में वार-पलटवार
बच्चे के पिता, जो एक बैंक कर्मचारी हैं, उन्होंने बताया कि मैनहोल का ढक्कन उसी स्थान पर एक तरफ रख दिया गया था और खुले हिस्से पर एक कार्डबोर्ड कवर लगा दिया गया था. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बच्चे के पिता हादसे के लिए एमसीडी को जिम्मेदार ठहराते नजर आए. उन्होंने शहर में मैनहोल के ऑडिट पर सवाल उठाए और कहा कि एमसीडी अधिकारी इस दुर्घटना की जिम्मेदारी लें.
A child fell into a sewer in Delhi's Defence Colony area. Police staff reached the location. The sewer lid was covered with a plyboard, which the 8-year-old boy, stepped on. The plyboard broke, causing him to fall into the sewer. The child was promptly rescued with the help of… pic.twitter.com/BLVfbowZRO
बच्चे के पिता ने कहा, 'अगर कोई बुजुर्ग व्यक्ति या महिला मैनहोल में गिर गई होती तो क्या होता? इस घटना के लिए किस प्राधिकारी को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए?'. पुलिस ने कहा कि बच्चे के अभिभावकों की तरफ से अभी तक उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है. यह घटना गाजीपुर इलाके में निर्माणाधीन नाले में गिरने से एक महिला और उसके बेटे की मौत के कुछ दिनों बाद हुई है.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.



