
MCD चुनाव: AAP MLA को भीड़ ने दौड़कर पीटा, बीजेपी ने वीडियो शेयर कर लगाया टिकट बेचने का आरोप
AajTak
एमसीडी चुनाव में बीजेपी और आम आदमी पार्टी में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. इस टक्कर के बीच बीजेपी की तरफ से लगातार आप पर वीडियो बम फोड़े जा रहे हैं. अब विधायक गुलाब सिंह यादव की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. उन पर चुनाव में टिकट बेचने का आरोप लगाया जा रहा है.
एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी पर बीजेपी की तरफ से लगातार वीडियो हमले किए जा रहे हैं. कभी स्टिंग के जरिए भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं तो कभी सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में आप विधायक गुलाब सिंह यादव का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया है. उस वीडियो में भीड़ गुलाब सिंह की जमकर पिटाई कर रही है. उन पर आरोप लग रहा है कि उन्होंने एमसीडी चुनाव में टिकट बेचने का काम किया है.
अभी तक आम आदमी पार्टी की तरफ से इस वीडियो पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है. लेकिन बीजेपी ने चुनावी मौसम में इसे बड़ा मुद्दा बना लिया है. बीजेपी नेता संबित पात्रा ने इस वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा है कि सच्ची राजनीति करने वाली पार्टी के दफ्तर से सामने आई अप्रत्याशित तस्वीर. आप का भ्रष्टाचार तो ऐसा है कि उसके खुद के कार्यकर्ता भी विधायकों को नहीं छोड़ रहे हैं. एमसीडी चुनाव में भी ऐसा ही कुछ नतीजा आने वाला है. तजिंदर सिंह बग्गा ने भी तंज कसते हुए लिखा है कि पैसे लेकर टिकट बेचने के आरोप में आम आदमी पार्टी विधायक गुलाब सिंह यादव की समर्थकों ने पिटाई कर दी.
पैसे लेकर टिकट बेचने के आरोप में आम आदमी पार्टी विधायक गुलाब सिंह यादव की समर्थकों ने पिटाई कर दी । pic.twitter.com/9GdiM6d64X
वायरल वीडियो की बात करें तो पहले आप दफ्तर में विधायक गुलाब सिंह यादव की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक चल रही है. फिर उस बैठक में अचानक से विधायक के साथ कार्यकर्ताओं की बहस शुरू हो जाती है. इसके बाद गुस्से में आकर आप विधायक गुलाब सिंह के साथ धक्का मुक्की करने लगते हैं. विवाद को बढ़ता देख गुलाब सिंह मौके से उठकर भागने की कोशिश करते हैं, लेकिन विधायक उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर देते हैं. इससे पहले बीजेपी ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस से आम आदमी पार्टी में शामिल हुईं बिंदू से टिकट के लिए 80 लाख रुपए मांगे गए थे. बकायदा एक स्टिंग जारी कर आप पर हमला किया गया था. लेकिन आम आदमी पार्टी ने उस वीडियो फर्जी बता दिया था.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










