
Malaika Arora ने मैग्जीन के लिये कराया फोटोशूट, फैंस हुए इम्प्रेस
AajTak
प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ मलाइका अरोड़ा पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं. अरबाज खान से तलाक के बाद वो अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं. कई बार दोनों खुल कर अपने इश्क का इजहार भी कर चुके हैं. पर ये दुनिया कहां मानती है. इसलिये बीच-बीच में दोनों के ब्रेकअप की अफवाह भी उड़ती रहती है.
एक्ट्रेस-मॉडल मलाइका अरोड़ा एक फिटनेस फ्रीक स्टार हैं, जो अकसर ही अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में छाईं रहती हैं. इसके अलावा मलाइका को लोगों पर अपने हुस्न का जादू चलाना भी आता है. मलाइका सोशल मीडिया पर उनके फैंस के लिये वीडियोज और तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं. वहीं फैंस भी मलाइका की तस्वीरों को भर-भर कर प्यार देते हैं. जैसे अभी दे रहे हैं.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












