
Maharashtra Political Crisis: बागी विधायकों को Aditya Thackeray का ऑफर, लौटने वालों का स्वागत है
AajTak
Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र संकट के बीच लगातार दूसरे दिन आदित्य ठाकरे का बयान आया है, उन्होंने रविवार को बागी विधायकों पर जमकर निशाना साधा था तो वहीं सोमवार को कहा कि लौटने वाले विधायकों का स्वागत है.
Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में सियासी संग्राम जारी है. राज्य की राजनीतिक लड़ाई अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है. सोमवार को शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने बागी विधायकों को ऑफर दिया. उन्होंने कहा कि जो लौटना चाहते हैं. उनका स्वागत है. उन्होंने आगे कहा कि हम शिवसेना के साथ खड़े रहेंगे. अपने लोगों के लिए काम करते रहेंगे. आदित्य ने आगे दोहराया कि वे बागी विधायकों के संपर्क में हैं. उद्धव ठाकरे केवल लोगों की सेवा करना चाहते हैं.
आदित्य ठाकरे ने कहा कि यह राजनीति नहीं, सर्कसबाजी है. जो भाग के जाते हैं वो कभी जीतते नहीं. उन्होंने आगे कहा कि एक समय बागी विधायकों को मुंबई आना ही पड़ेगा. इससे पहले रविवार को भी आदित्य ठाकरे का बयान सामने आया था. आदित्य ने युवा सेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए कहा था कि हमारी असली ताकत शिव सैनिक हैं. परसों तक जो मेरी गाड़ी में बैठे थे, वो भी जा चुके हैं.
उन्होंने आगे कहा था कि उद्धव ठाकरे बीमार हैं और ऐसे समय यह परिस्थिति हमारे ऊपर आई है. आज बाला साहब ठाकरे या आनंद दिघे होते और उनके सामने यह सब होता तो वह बागियों को अपनी भाषा में समझाते. उन्होंने आगे कहा था कि मुझे दिलवाले फिल्म का एक डायलॉग याद आ रहा है. डायलॉग है 'हम शरीफ क्या हुए और सारी दुनिया बदमाश हो गई'.
आदित्य ने रविवार को युवा सेना के कार्यकर्ताओं से कहा कि मैं तो सड़क पर उतर ही रहा हूं, लेकिन आप भी घर-घर जाकर बागियों की सच्चाई लोगों तक पहुंचाइए. आदित्य ठाकरे ने आगे कहा था कि आज हिम्मत से यह सारी नई पीढ़ी यहां आई है. मैं आप लोगों के साथ हूं. जितना प्यार और विश्वास उन लोगों पर किया था उतना किसी पर नहीं किया, जो विभाग पिछले 50 सालों से किसी मुख्यमंत्री ने नहीं छोड़ा, वह विभाग उन्हें दिया गया. फिर भी उन्होंने बोलने की हिम्मत नहीं की और सूरत जाकर बगावत की.
आदित्य ठाकरे ने आगे कहा था कि मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि प्रकाश सुर्वे जैसा आदमी जा सकता है. जिन-जिन लोगों को मैंने फंड दिया है. हालांकि, मैंने उन पर कोई उपकार नहीं किया, लेकिन ऐसे लोगों के साथ हमें लड़ना पड़ेगा. उन्होंने पिछली बगावतों को याद करते हुए कहा था कि पिछली बार की 2 बगावत याद आ रही हैं, उसमें से एक तो बाला साहब ठाकरे ने वहीं खत्म कर दी थी और दूसरी बगावत खत्म करने में हमें एक से डेढ़ साल लगे थे.
आदित्य ठाकरे ने आगे कहा था कि जब मच्छर घर आते हैं, तब पता नहीं चलता कहां से आ रहे हैं. तब हम गुड नाइट लगाते हैं, लेकिन अगर यह शेर होते तो भागते नहीं. मैं आज भी चैलेंज दे रहा हूं, मैं जानता हूं कि 15 से 16 लोग ऐसे हैं, जो वहां तकलीफ में है. जिन्हें किडनैप किया गया है. कल का वीडियो देखा कि दो नेताओं को गला पकड़कर घसीट कर ले जाया जा रहा है. हर बाथरूम में पुलिस वाले और सीआरपीएफ वाले लगाए गए हैं. उन्हें लगा कि जैसी इज्जत हम यहां करते थे, वैसी ही इज्जत वहां मिलेगी. लेकिन जो लोग वहां गए, वहां जाकर वह कैदी बन गए.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



