
Magnesium deficiency signs: शरीर में मैग्नीशियम की कमी होने पर दिखते हैं ये 5 लक्षण, भूलकर भी न करें अनदेखा
AajTak
Magnesium Deficiency: मैग्नीशियम एक जरूरी पोषक तत्व हैं जिसे हमारे शरीर के लिए काफी जरूरी माना जाता है. शरीर में इसकी कमी होने पर कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. आइए जानते हैं इनके बारे में.
Magnesium deficiency signs: मैग्नीशियम हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी मिनरल है. यह हमारे शरीर में मांसपेशियों, हड्डियों, नर्वस सिस्टम और दिल को सही तरीके से काम करने में मदद करता है लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खानपान के चलते बहुत से लोगों के शरीर में मैग्नीशियम की कमी देखी जा रही है. अच्छी बात ये है कि हमारा शरीर मैग्नीशियम की कमी का संकेत देता है जो हमारे चेहरे और आंखों के आस-पास दिखाई दे सकते हैं जिसे हम अच्छी डाइट और सही लाइफस्टाइल से ठीक कर सकते हैं तो चलिए जानते हैं इन संकेतों के बारे में जिससे पता चलता है कि शरीर में मैग्नीशियम की कमी हो रही है.
आंख का बार-बार फड़कना
अगर बिना किसी कारण के आपकी आंख बार-बार अपने आप फड़कती है, तो यह शरीर में मैग्नीशियम की कमी के लक्षण हो सकता है. मैग्नीशियम, आंखों की मसल्स को रिलैक्स करता है और इसकी कमी होने पर मसल्स पर काफी ज्यादा स्ट्रेस पड़ता है.
पफी आईज
क्या नींद पूरा होने के बाद भी आपकी आंखों के आस-पास सूजन रहता है, तो यह आपके शरीर में मैग्नीशियम की कमी को दिखाता है, जिसे आपको नजरअंदाज नहीं करनी चाहिए.
आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.












