
Madhya Pradesh: 8 साल की बच्चा के साथ बलात्कार, सुधार गृह भेजा गया नाबालिग पड़ोसी
AajTak
मध्य प्रदेश के भिंड में 10वीं कक्षा के एक छात्र ने अपनी आठ वर्षीय पड़ोसी बच्ची के साथ बलात्कार किया. वारदात के वक्त पीड़ित बच्ची अपने घर में अकेली थी. उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग एकत्र हुए और आरोपी को पकड़ लिया. इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है.
मध्य प्रदेश के भिंड जिले में 10वीं कक्षा के एक छात्र ने अपनी आठ वर्षीय पड़ोसी बच्ची के साथ बलात्कार किया. वारदात के वक्त पीड़ित बच्ची अपने घर में अकेली थी. उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग एकत्र हुए और आरोपी को पकड़ लिया. इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार शाम को हुई इस घटना के सिलसिले में 17 वर्षीय आरोपी को हिरासत में लिया गया. उसे किशोर न्यायालय में पेश किया गया. उन्होंने बताया कि आरोपी लड़के के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है.
सर्किल ऑफिसर मुकेश कुमार शाक्य ने बताया कि पीड़ित बच्ची घर पर अकेली थी. उसी समय पड़ोस में रहने वाला आरोपी उसके घर में घुस आया. उसने जबरन उसे अपनी हवस का शिकार बनाया. आरोपी कक्षा 10 का छात्र है. वह अजीबो-गरीब काम करता था. बच्ची फिलहाल ठीक है. वो इस अपने माता-पिता के साथ मौजूद है.
बताते चलें कि मध्य प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में चिंताजनक बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. पिछले महीने गृह विभाग द्वारा प्रस्तुत आंकड़े चौंकाने वाले हैं. साल 2024 में औसतन हर दिन 20 बलात्कार के मामले दर्ज किए गए. साल 2020 में 6134 बलात्कार के मामले दर्ज हुए थे, जबकि 2024 में यह आंकड़ा बढ़कर 7294 तक पहुंच गया.
साल 2023 में वार्षिक प्रतिवेदन में 5374 बलात्कार के मामलों की जानकारी दी गई थी, लेकिन 31 दिसंबर 2023 तक कुल 7202 मामले दर्ज किए गए. जातिगत आधार पर देखें तो अनुसूचित जाति की 1769, अनुसूचित जनजाति की 2062, पिछड़े वर्ग की 2502 और सामान्य वर्ग की 869 महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं दर्ज हुईं.
सरकार द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों में यह भी उल्लेख किया गया कि आदिवासी क्षेत्रों में बलात्कार के मामलों में बढ़ोतरी हुई है. पिछले पांच वर्षों में अनुसूचित जाति में 10 फीसदी, अनुसूचित जनजाति में 26 फीसदी, पिछड़ा वर्ग में 20 फीसदी और सामान्य वर्ग में 24 फीसदी बढ़ोतरी हुई. पुलिस मुख्यालय और वार्षिक प्रतिवेदन के आंकड़ों में बड़ा अंतर देखा गया.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








