
Looop Lapeta Review: बॉयफ्रेंड को बचाने लूप में फंसीं तापसी, कभी हंसाती कभी पकाती है फिल्म
AajTak
Looop Lapeta Review: तापसी पन्नू और ताहिर राज भसीन की फिल्म लूप लपेटा नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है. फिल्म में तापसी सवी नाम की एथलीट लड़की का किरदार निभा रही हैं, जो अपने जुआरी बॉयफ्रेंड सत्या की वजह से मुश्किल में फंस जाती है. सवी को 50 मिनट में 50 लाख रुपये जुटाने हैं ताकि उसके बॉयफ्रेंड की जान बच सके. अब क्या सवी ऐसा कर पाएगी या नहीं और कैसी है ये फिल्म, जानने के लिए पढ़िए हमारा रिव्यू.
सोचो अगर आपको एक ही दिन को बार-बार जीने का मौका मिले तो क्या होगा? आप उसे एक ही तरह से जियेंगे या कुछ अलग करेंगे? कुछ देर में ही पक जरूर जाएंगे. अब सोचो कि अगर आपकी जान पर आ बनी हो और आपके पास खुद को या अपने अपनों को बचाने के लिए सिर्फ 50 मिनट का ही समय हो, और फिर आप लूप में फंस जाएं तो क्या होगा? यही तापसी पन्नू की नई फिल्म 'लूप लपेटा' में होता है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












