
Live: 'BJP ने शुरू किया ऑपरेशन झाड़ू, AAP को कुचलने के लिए बनाए 3 प्लान', AAP दफ्तर में CM केजरीवाल का संबोधन
AajTak
CM आवास पर स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट के मामले में विभव कुमार की गिरफ्तारी को लेकर सियासी घमासान छिड़ा हुआ है. पुलिस के इस एक्शन ने बीजेपी और आम आदमी पार्टी आमने-सामने आ गए हैं. आज केजरीवाल खुद पार्टी नेताओं के साथ सड़क पर उतर रहे हैं.
स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले को लेकर राजधानी दिल्ली में जबरदस्त सियासत चल रही है. केजरीवाल के आरोपी निजी सचिव विभव कुमार को देर रात कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया. इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली की सड़क पर उतर गए हैं. आप के दफ्तर में संबोधित करते हुए केजरीवाल ने बीजेपी और पीएम मोदी पर जमकर हमला किया. इसके बाद वो बीजेपी कार्यालय के लिए समर्थकों के साथ कूच करेंगे. इस दौरान उनके साथ आप के सांसद, विधायक, मंत्री और अन्य नेता-कार्यकर्ता भी मौजूद हैं.
LIVE UPDATES
- पिछले 2 साल से इन्होंने(भाजपा) हमारे नेताओं को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया। इन्होंने मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार कर लिया, कल मेरे PA तक को गिरफ्तार कर लिया... मैं प्रधानमंत्री को कहना चाहता हूं कि आप एक-एक करके गिरफ्तार कर रहे हैं, आज हम सब साथ ही आ रहे हैं आप गिरफ्तार कर लो, हम डरने वाले नहीं है- अरविंद केजरीवाल
- केजरीवाल ने दिल्ली शराब घोटाले का जिक्र करते हुए कहा इसे फर्जी केस बताया. उन्होंने कहा आज तक शराब घोटाले में एक रुपया भी निकला है. केजरीवाल ने कहा कि लोग कहते हैं 100 करोड़ का घोटाला हुआ, तो घोटाले का रुपया कहां उड़ गया. आज तक एक रुपया कहीं रिकवर नहीं हुआ. फर्जा मामले में इन्होंने आप नेताओं को जेल में डाल रखा है.
- केजरीवाल ने कहा, 'उन्होंने आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए तीन प्लान बनाए हैं-
1-हमारे नेताओं को गिरफ्तार करेंगे.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










