
LIVE: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास की हालत गंभीर, CM पटनायक मिलने पहुंचे, ASI ने किया था जानलेवा हमला
AajTak
ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास को रविवार की दोपहर गोली मार दी गई. इस घटना को एक पुलिस कर्मी ने अंजाम दिया है. घटना के वक्त मंत्री अपनी कार से उतर रहे थे, तभी हमलावर ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. जबकि मंत्री को समर्थक माला पहनाकर स्वागत कर रहे थे. कुछ पल तक किसी को समझ नहीं आया. बाद में मंत्री को संभाला और तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.
ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास पर रविवार को जानलेवा हमला हुआ है. मंत्री पर पुलिस विभाग के ASI ने ताबड़तोड़ पांच राउंड फायरिंग की है. घटना में वो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और लहूलुहान होकर कार की सीट पर ही गिर गए. आनन-फानन में मंत्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पहुंचे और हालचाल जाना. ये पूरी घटना झारसुगुड़ा जिले के बृजराजनगर के पास हुई. आरोपी पुलिसकर्मी की पहचान ASI गोपाल दास के तौर पर हुई है. वह गांधी चौक पुलिस चौकी पर तैनात था. गोपाल दास ने अपनी रिवॉल्वर से ही नाबा दास पर गोलीबारी की है. जानिए इस घटना से जुड़े लाइव अपडेट्स...
Live and Updates...
- मंत्री नबा दास के स्वास्थ्य का हान लेने के लिए सीएम नवीन पटनायक भुवनेश्वर में अपोलो अस्पताल पहुंचे हैं. यहां उन्होंने डॉक्टर्स से बातचीत की और मंत्री के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. सीएम ने सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं.
- मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपोलो अस्पताल में नब दास के बेटे से मुलाकात की और हौसला बढ़ाया. सीएम ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है. वहीं, आरोपी पुलिसकर्मी को हिरासत में ले लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है.
- नब दास की हालत नाजुक बताई जा रही है. उन्हें झारसुगुड़ा एयरपोर्ट ले जाया गया. वहां से नब दास को भुवनेश्वर लाया गया. यहां अपोलो अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












