
LG के अनुरोध पर झंडेवालान मंदिर ने खुद हदा दिए सड़क से शेड, रानी झांसी रोड से हटा अतिक्रमण
AajTak
रविवार को उपराज्यपाल ने एक बार फिर अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर फोटो व वीडियो क्लिप पोस्ट करके लिखा कि एक और सराहनीय स्वैच्छिक कदम में, माता झंडेवालान मंदिर प्रबंधन अब मंदिर के बगल की सड़क पर अतिक्रमण करने वाले शेड भी हटा रहा है. उन्होंने लिखा कि इसके साथ ही रानी झांसी मार्ग और डीबी गुप्ता रोड के बीच संपर्क मार्ग अतिक्रमण मुक्त हो गया.
दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने एक बार फिर माता झंडेवालान मंदिर प्रबंधन की सराहना की है. रानी झांसी रोड पर स्थित प्रसिद्ध प्राचीन झंडेवालान मंदिर प्रबंधन, एलजी के अनुरोध पर लगातार अतिक्रमण मुक्ति के अभियान में सहायक बन रहा है और उदाहरण पेश कर रहा है. पहले मंदिर प्रबंधन ने अपना प्रवेश द्वार को स्वयं हटा दिया था, अब रविवार को मंदिर प्रबंधन की ओर से मंदिर के बगल की सड़क पर अतिक्रमण करने वाले शेड भी हटा रहा है. एलजी ने X पर मंदिर प्रबंधन के इस कदम की सराहना की है.
मंदिर प्रबंधन ने हटाया शेड रविवार को उपराज्यपाल ने एक बार फिर अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर फोटो व वीडियो क्लिप पोस्ट करके लिखा कि एक और सराहनीय स्वैच्छिक कदम में, माता झंडेवालान मंदिर प्रबंधन अब मंदिर के बगल की सड़क पर अतिक्रमण करने वाले शेड भी हटा रहा है. उन्होंने लिखा कि इसके साथ ही रानी झांसी मार्ग और डीबी गुप्ता रोड के बीच संपर्क मार्ग अतिक्रमण मुक्त हो गया. इससे यहां भीड़भाड़ और यातायात की गतिशीलता में उल्लेखनीय सुधार होगा. बता दें कि इससे पहले शनिवार को भी एलजी ने मंदिर के गेट को हटाने का वीडियो पोस्ट कर लिखा था कि मेरी अपील पर प्रबंधकों ने स्वयं प्रवेश द्वारा हटाया, इसके लिए धन्यवाद.
इससे पहले हटाया था प्रवेश द्वार बता दें कि पांच जनवरी को दिल्ली के प्राचीन झंडेवालान मंदिर ने खुद ही अपना एक द्वार गिरा दिया था. नॉर्थ और साउथ दिल्ली के बीच ट्रैफिक दुरुस्त करने के लिए जगह चाहिए थी, जिसके कारण ऐसा किया गया था. इस कार्रवाई के लिए दिल्ली के एलजी खुद ही मंदिर से अनुरोध किया था. प्राचीन झंडेवालान मंदिर ने फुट ओवर ब्रिज के साथ लगे गेट को गिरा दिया था, जिससे पैदल चलने वालों को सुविधा होगी और जाम से भी राहत मिलेगी. एलजी ने इस बाबत ट्वीट करके भी जानकारी दी थी.
एलजी ने X पर कही थी ये बात दिल्ली एलजी वीके सक्सेना ने X पर लिखा था, 'रानी झांसी मार्ग पर स्थित प्राचीन झंडेवालान मंदिर ने मेरे अनुरोध पर स्वेच्छा से फुटओवर ब्रिज के बगल में अपना गेट गिरा दिया है. यह अनुकरणीय अभ्यास पैदल यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करेगा और उत्तर और दक्षिण दिल्ली को जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क पर ट्रैफिक जाम को कम करेगा.' एलजी ने आगे लिखा कि, इससे ईदगाह, सदर बाजार, आजाद मार्केट, मॉडल बस्ती, पुल बंगश और मोतिया खान जैसे भारी भीड़भाड़ वाले इलाकों के निवासियों और यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. मंदिर प्रबंधन की नागरिक भावना को मेरा सलाम.'

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



